
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
नकाबपोश डकैत ने बैंक से लगभग 3.7 लाख हांगकांग डॉलर (लगभग 40.27 लाख रुपये) लूट लिए और फरार हो गया। यह डकैती शाम करीब 5 बजे शा तिन के न्गान शिंग स्ट्रीट पर स्थित बैंक में हुई। इस दौरान एक
महिला कर्मचारी की गर्दन पर चोट भी लगी। Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 08:29 PM Share Follow Us on __ हांगकांग के एक बैंक में चाकू की नोक पर डकैती का हैरतअंगेज मामला सामने आया
है। फॉर्च्यून सिटी वन शॉपिंग सेंटर की इस घटना को लेकर पुलिस ने सोमवार को पूरे शहर में तलाशी अभियान शुरू किया। नकाबपोश अपराधी लगभग 3.7 लाख हांगकांग डॉलर (40.27 लाख रुपये) लूटकर फरार हो गया।
यह घटना शाम करीब 5 बजे न्याग्न शिंग स्ट्रीट पर स्थित एक बैंक में हुई। एक महिला कर्मचारी को इस दौरान गर्दन पर चोट आई, जिसे शुरुआती इलाज के बाद शा तिन के प्रिंस ऑफ वेल्स अस्पताल में भर्ती
कराया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्ध की तलाश जारी है। ये भी पढ़ें:दुबई से 1 साल पहले चोरी हुए एयरपॉड्स पाकिस्तान पहुंचे, यूजर बोला- लेने जाऊंगा ये भी पढ़ें:युवक ने
लॉटरी के 30 करोड़ रुपये GF को दिए, नए BF के साथ फरार हो गई लड़की इसी तरह, हांगकांग के तिस्म शा त्सुई इलाके में सोमवार तड़के नजरें मिलाने को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद दो पक्षों के बीच
सड़क पर हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह 3:22 बजे ऑस्टिन एवेन्यू के पास हुई, जहां चार अज्ञात लोगों ने सात लोगों के समूह पर हमला किया। हमलावरों की उम्र
20 से 30 वर्ष के बीच मानी जा रही है। उन्होंने काले कपड़े पहने थे और हमले के बाद फरार हो गए। एक 31 वर्षीय पीड़ित ने दावा किया कि इस झड़प में उसकी 4 लाख हांगकांग डॉलर (लगभग 43 लाख रुपये) की
कीमती लग्जरी घड़ी चोरी हो गई। पुलिस ने घटना के बारे में क्या बताया याउ त्सिम जिला अपराध दस्ते ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कर ली है। घायलों की उम्र 19 से 31 वर्ष के बीच है। इनमें से कुछ
को सिर, चेहरे, हाथ और पेट में चोटें आई हैं। उन्हें क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच जारी रखे हुए है। इन दोनों घटनाओं ने
हांगकांग में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस दोनों मामलों में संदिग्धों की तलाश में जुटी है। सोशल मीडिया पर भी इनकी खूब चर्चा हो रही है और इंटरनेट यूजर्स पुलिस की ओर से सख्त ऐक्शन
लेने की मांग कर रहे हैं।