
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
पौड़ी। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। जिले में कुल 788 पल्स पोलियो सेंटर, 26... Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीSun, 27 Feb 2022
02:40 PM Share Follow Us on __ जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। जिले में कुल 788 पल्स पोलियो सेंटर, 26 मोबाइल टीम व 19
सार्वजनिक स्थानों पर सेंटर बनाए गए थे। रविवार को पौड़ी जिला अस्पताल पौड़ी में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने पल्स पोलियो अभियान का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने
हाथों से पल्स पोलियो की दो खुराक भी पिलाई। बताया कि जिले में 56 हजार से अधिक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। कहा कि मोबाइल टीमों द्वारा गांव गांव में जाकर पल्स
पोलियो की दो खुराक पिलाई जा रही है। कहा कि 19 सेंटर ऐसे जगहों में बनाये गए हैं जहां ज्यादातर लोगों का आवागमन रहता है। बताया कि बस स्टेशन, जिले की सीमा, सार्वजनिक स्थान सहित अन्य जगहों पर
पल्स पोलियो सेंटर स्थापित किए गए हैं। कहा कि हमारा देश पल्स पोलियो अभियान का प्रयास कर पोलियो मुक्त बना रहा है। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले के यमकेश्वर व कोटद्वार में बच्चों की
अधिक संख्या होने के चलते 6 दिनों तक पल्स पोलियो की दो खुराक पिलाई जाएगी। अन्य ब्लॉकों में 27 फरवरी से 1 मार्च तक पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।