- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
पुलिस ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए पैदल और मोटर मार्ग पर साइन बोर्ड लगाए हैं। लक्ष्मणझूला पुल बंद किये जाने के कारण प्रशासन बोर्ड लगा रही है। बोर्ड लगने से शिवभक्तों को मंदिर जाने में
आसानी होगी।... हिन्दुस्तान टीम रिषिकेषThu, 18 July 2019 06:22 PM Share Follow Us on __ पुलिस ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए पैदल और मोटर मार्ग पर साइन बोर्ड लगाए हैं। लक्ष्मणझूला पुल बंद
किये जाने के कारण प्रशासन बोर्ड लगा रही है। बोर्ड लगने से शिवभक्तों को मंदिर जाने में आसानी होगी। पुलिस ने रूट में भी बदलाव किए हैं। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष राकेंद्र कठैत ने बताया कि इस बार
लक्ष्मणझूला पर कावंड़ यात्रियों की आवाजाही पर रोक है। जिस कारण कांवड़ मेले के रूट प्लान में कई बदलाव किए गए है। यात्रा मार्ग पर नीलकंठ मंदिर से आने और जाने वाले मार्ग पर बोर्ड लगाए हैं।
बताया कि पैदल यात्री रामझूला पुल से मौनी बाबा होकर नीलकंठ पहुंचेंगे। दोपहिया वाहन बैराज से नीलकंठ होकर वापस गरुड़चट्टी से बाहर निकलेंगे। बताया यात्रा मार्ग पर 100 से अधिक साइन बोर्ड को लगाए
जा रहे हैं।