नैनीताल में धूप खिलने से मौसम रहा सुहावना

feature-image

Play all audios:

Loading...

नगर में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार को नगर में धूप खिलने से ठंड का असर भी कम रहा। धूप में पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन का... Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालThu, 11


Feb 2021 07:51 PM Share Follow Us on __ नगर में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार को नगर में धूप खिलने से ठंड का असर भी कम रहा। धूप में पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन का


लुत्फ उठाया। बीते शुक्रवार को हुए हिमपात के चलते नगर के ठंडे क्षेत्र हिमालय दर्शन में पाले के चलते अभी भी बर्फ जमी हुई है, जिसका पर्यटक लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को मल्लीताल बोट


स्टैंड से लगे पंत पार्क क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ रही। पर्यटक यहां पंत पार्क में लगी दुकानों से गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने


मुताबिक अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।