खटीमा में वन अधिकारियों ने 10 किलोमीटर तक जंगल खंगाले

feature-image

Play all audios:

Loading...

तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी तथा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के संयुक्त तत्वावधान में अंतर प्रभागीय लंबी दूरी की मानसून पैदल गश्त का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों क्षेत्रों के वन अधिकारियों


व... हिन्दुस्तान टीम हल्द्वानीSat, 14 July 2018 02:32 PM Share Follow Us on __ तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी तथा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के संयुक्त तत्वावधान में अंतर प्रभागीय लंबी दूरी की


मानसून पैदल गश्त का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों क्षेत्रों के वन अधिकारियों व कर्मचारियों ने 10 किलोमीटर तक जंगलों का निरीक्षण किया। पैदल गश्त का नेतृत्व प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन


प्रभारी नीतीश मणि त्रिपाठी एवं टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर आदर्श कुमार ने किया। गस्त में सुरई वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण मौर्य व महोफ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गिरिराज सिंह तथा


दोनों रेंज के उप वन क्षेत्राधिकारी,वन दरोगा तथा वनरक्षकों सहित सामयिक कर्मियों ने भाग लिया। गश्त के दौरान विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों को देखा गया। कई स्थानों पर बाघ के पदचिन्ह भी देखे गए। इस


मौके पर दोनों प्रभागीय वनाधिकारी ने स्टाफ को गश्त के दौरान की जाने वाली सावधानियों और कार्यवाहियों की जानकारी दी। साथ ही आगामी मानसून गस्तों के बारे में भी दिशा निर्देश दिए। गश्त सुबह 5 बजे


से प्रारंभ कर 9.30 बजे तक चली। जिसमें वनअधिकारियों व कर्मचारियों ने 10 किलोमीटर की दूरी तय की।