- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बसपा के कुमाऊं मंडल प्रभारी बसंत कुमार ने कहा कि कुमाऊं स्तर पर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर परिवारवाद का
आरोप भी... हिन्दुस्तान टीम बागेश्वरFri, 28 June 2019 04:45 PM Share Follow Us on __ बसपा के कुमाऊं मंडल प्रभारी बसंत कुमार ने कहा कि कुमाऊं स्तर पर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और
कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर परिवारवाद का आरोप भी लगाया। कहा कि कांशीराम की विचारधारा वाली पार्टी अब अपने रास्ते से पूरी तरह भटक गई है। अब
उनके सभी साथी शिल्पकार वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन और हिमालय समग्र विकास समिति के तहत समाज के गरीब वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम करेंगे। शुक्रवार को स्थानीय एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में
कुमाऊं मंडल प्रभारी बसंत ने कहा कि वे भाजपा-कांग्रेस और उक्रांद में कतई शामिल नहीं होंगे। गैर राजनैतिक सोसायटी से जुड़कर समाज हित का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में उनके नेतृत्व
में कुमाऊं मंडल में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इसके अलावा पंचायत चुनाव में भी उनकी भूमिका अहम होगी। उन्होंने बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावाती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे परिवारवाद की
राजनीति कर रहे हैं। उनका यादवों ने हमें एक भी वोट नहीं दिया वाला बयान बिल्कुल ही बचकाना था। इससे वह काफी आहत हुए हैं। इसके बाद से बसपा का जनाधार घट रहा है। बसपा के संस्थापक कांशीराम की
नीतियों पर चलकर कोई काम नहीं हो रहे हैं। पार्टी हित में काम करने वालों को सम्मान नहीं मिल रहा है। कहा कि राजनैतिक परिपेक्ष में समझौता करने में बसपा नाकाम साबित हुई है। गठबंधन पर भी किसी तरह
का विचार पार्टी में नहीं है। लोकसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के बाद उप्र में दस सीटों पर पार्टी को विजय हासिल हुई और सपा पर ही आरोप लगा दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक पार्टी
में वे और उनके साथी शामिल नहीं होंगे। ----------- इन्होंने दिया सामूहिक इस्तीफा बसपा कुमाऊं मंडल प्रभारी बसंत कुमार, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, बागेश्वर जिलाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा,
पिथौरागढ़ राजेश कुमार, जिला प्रभारी बागेश्वर राजेंद्र प्रसाद, पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीराम, महासचिव बागेश्वर नंदन कोहली, नगर अध्यक्ष भास्कर टम्टा, लोकसभा प्रत्याशी सुंदर धौनी, नगर पालिका
प्रत्याशी दीप चंद्र, सेक्टर प्रभारी राजेंद्र प्रसाद आदि।