प्रवासियों के घर में जगह की कमी से तीन स्कूल में क्वारंटाइन किये

feature-image

Play all audios:

Loading...

अल्मोड़ा जिले में बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों को प्रशासन की ओर से होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। लेकिन जिन लोगों के पास घर में रहने के लिये जगह नहीं हैं। उन्हें पंचायतघर या फिर स्कूलों


पर... Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 17 May 2020 01:37 PM Share Follow Us on __ जिले में बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों को प्रशासन की ओर से होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। लेकिन जिन लोगों


के पास घर में रहने के लिये जगह नहीं हैं। उन्हें पंचायतघर या फिर स्कूलों पर क्वारंटाइन किया जा रहा है। धौलादेवी के कोटुलीगूंठ गांव में अब तक 26 लोग बाहरी राज्यों से लौट चुके हैं। इसमें


गुरुग्राम और दिल्ली से लौटे तीन लोग ऐसे हैं। जिनके पास घर पर होम क्वारंटाइन होने को जगह नहीं है। प्रधान की ओर से प्रशासन से अनुमति लेकर तीनों को स्कूल में क्वारंटाइन किया गया है। शेष 23 लोग


घरों पर ही होम क्वारंटाइन किये गये हैं। ग्राम पंचायत कोटुलीगूंढ की प्रधान दीपा देवी ने बताया कि तीन लोगों को कोटुलीगंधक प्राथमिक विद्यालय में होम क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि


सभी के परिजन भोजन बना उनके पास स्कूल में पहुंचा रहे हैं। तीनों को अलग से बर्तन दिये गये हैं। परिजन इन बर्तनों में भोजन डालकर चले जाते हैं। बताया कि ब्लाक से तीन लीटर केमिकल मिला था जिससे


गांव को सेनेटाइज किया गया। वह अपनी ओर से ग्रामीणों को दो हजार के मास्क बांट चुकी हैं। ग्रामीणों को सेनेटाइजर और डिटॉल साबुन भी बांट दिये हैं। स्कूल में रह रहे प्रवासियों के लिये भी


सेनेटाइजर, डिटॉल साबुन उपलब्ध करा दिया है। इधर स्कूल में क्वारंटाइन किये तीनों प्रवासी सुबह शाम स्कूल में साफ-सफाई में जुटे हैं।