चौखुटिया में होनहार छात्राओं का सम्मान

feature-image

Play all audios:

Loading...

आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मासी में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मेधावी छात्राओं को सामाजिक कार्यकर्ता अभिभावक संघ


अध्यक्ष अमर... Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 24 Aug 2020 03:32 PM Share Follow Us on __ आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मासी में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान


में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मेधावी छात्राओं को सामाजिक कार्यकर्ता अभिभावक संघ अध्यक्ष अमर सिंह रावत ने पांच-पांच सौ की नकद राशि के साथ ही प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


शुभारंभ बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। इस मौके पर अध्यक्ष अमर सिंह ने छात्राओं को पुरुस्कृत करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी बच्चों ने मेहनत व लगन से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट


प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोरोना महामारी के इस दौर में आनलाइन पढ़ाई पर जोर देते हुए शिक्षकों से समय-समय पर छात्राओं से मिलकर सभी बिषयों के मूल्यांकन करने की अपील की। जबकि प्रधानाचार्य नीता


दूबे ने सभी लोगों का आभार जताते हुए बच्चों से लगन और मेहनत से पढ़ाने करने की अपील की। जिससे की आने वाले समय में बच्चें अपने लक्ष्य तक पहुंच सके। संचालन डा. पुष्पा रानी ने किया। यहां व्यापार


संघ अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद कुमार नंद, किशोर आर्या, हेमंती रावत, हेमा नेगी, पुष्पा रानी, रितु पांडे, अलका साह, अनुपम आर्य, प्रेणा शर्मा, विनिता नेगी, बबली राठौर,


प्रकाश सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे। इन छात्राओं को किया सम्मानित हाईस्कूल की छात्रा कनक भाकुनी, प्रतिभा मासी वाल, सपना नामक,चंपा,हर्षिता, स्नेहा फुलोरिया, गायत्री मेहता, दिशा भंडारी, खुशी, उमा


बंगारी, गरिमा। जबकि इंटर की अच्छे अंक प्राप्त करने वाली चंद्राकला मासीवाल, सरिता, दीक्षा बिष्ट, लता बंगारी,रिमा आर्य, हेमा मेहरा को सम्मानित किया गया।