वाराणसी: जगह-जगह डांडिया का आयोजन, डीजे की धुन पर मचाया धमाल

feature-image

Play all audios:

Loading...

नवरात्र के बाद पड़े पहले रविवार को कई स्थानों पर डांडिया का आयोजन किया गया। युवतियों और महिलाओं के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों ने भी डांडिया और गरबा का जमकर लुत्फ उठाया। कई स्थानों पर डांडिया


के साथ... Yogesh Yadav वाराणसी हिन्दुस्तान टीम, Sun, 13 Oct 2019 11:44 PM Share Follow Us on __ नवरात्र के बाद पड़े पहले रविवार को कई स्थानों पर डांडिया का आयोजन किया गया। युवतियों और


महिलाओं के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों ने भी डांडिया और गरबा का जमकर लुत्फ उठाया। कई स्थानों पर डांडिया के साथ ही पकवानों का भी इंतजाम किया गया था। डीजे की धुन पर सभी जमकर थिरके। बरनवाल महिला


समिति व नव युवक संघ की ओर से रविवार शाम महमूरगंज स्थित ग्रैंड पैलेस में डांडिया रास हुआ। यहां डीजे की धुन पर महिला, पुरुष और बच्चे झूमते नजर आए। सेफायर म्यूजिक बैंड की धुन पर लोग देर शाम तक


थिरकते रहे। संचालन अध्यक्ष नीशिमा बरनवाल ने किया। इस दौरान सुषमा कौशिक, रंजना, नीलू, कीर्तन और सौरभ बरनवाल आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य युवक सभा की ओर से महमूरगंज स्थित चौरसिया


लॉन में डांडिया रास का आयोजन धूमधाम से किया गया। पौधरोपण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भोजन के स्टॉल पर केले के पत्ते से बने प्लेट और कुल्हड़ का इस्तेमाल हुआ। संस्था के अध्यक्ष संदीप केसरी


ने कपड़े के झोले बांटे। महिला सभा की अध्यक्ष बॉबी केसरी के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों ने डांडिया का लुत्फ उठाया। इस दौरान बेस्ट डांडिया डांस, बेस्ट ड्रेस्ड कपल, बेस्ट चिल्ड्रेन डांडिया


डांस एवं बेस्ट ड्रेस सहित बेस्ट डिस्को डांस के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि संजय केसरी, अजय केसरी, राणा केसरी और आत्मा विश्वेश्वर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


कार्यक्रम में विजय केसरी, महेंद्र केसरी, सुरेश केसरी, लल्ली चौधरी, सुषमा केसरी, रजनी, पिंकी, सुप्रिया, विनीता, पल्लवी आदि मौजूद रहीं। पहड़िया में अकथा तिराहे पर स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ


टेक्नोलॉजी की ओर से भी डांडिया का आयोजन हुआ। सबसे पहले राधे राधे गाने की बोल पर डांडिया किया। उसके बाद नगाड़ा नगाड़ा समेत कई गानों पर युवा, युवतियां और महिलाएं झूमती रहीं। इस दौरान शालिनी


तिवारी, प्रमोद गुप्ता, अमन गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन अंकित मौर्या, वाइस चेयरमैन अमित मौर्या ने सरस्वती की प्रतिमा के समझ दीप जलाकर किया। रौनक गुप्ता, स्नेहा,


श्रद्धा, शिवम आदि मौजूद रहे।