नारी की सुरक्षा से ही सुरक्षित होगा समाज

feature-image

Play all audios:

Loading...

MORADABAD NEWS - जिला पुलिस की ओर से पंचायत भवन सभागार में गुरुवार को 'सुरक्षित नारी-सुरक्षित समाज' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने नारी की सुरक्षा पर विभिन्न


आयामों पर प्रकाश डाला। साथ महिला... हिन्दुस्तान टीम मुरादाबादThu, 10 May 2018 12:17 PM Share Follow Us on __ जिला पुलिस की ओर से पंचायत भवन सभागार में गुरुवार को 'सुरक्षित नारी-सुरक्षित


समाज' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने नारी की सुरक्षा पर विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। साथ महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की योजनाएं और सिविल सोसायटी की जिम्मेदारियों


के बारे में बताया। कार्यक्रम में तीन सत्र आयोजित किए गए। उद्घाटन सत्र में कमिश्नर राजेश कुमार सिंह ने कहा महिलाओं को खुद प्रयास करना होगा। शासन की योजनाओं से वे मदद ले सकती हैं। आईजी बिनोद


कुमार सिंह ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की ताकत भीख मांगने या याचना से नही मिलती। इसके लिए नारी अपने अधिकार को समझे और उसे पाने के लिए काम करे। कार्यशाला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम


से महिला शक्ति का बखान किया गया। डीएम, एसएसपी, समाजसेवी सीखा गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यशाला में 400 से अधिक महिलाओं व छत्राओं ने भाग लिया।