पौध रोपण में हिस्सा लेकर छात्र बने पर्यावरण के सारथी

feature-image

Play all audios:

Loading...

MOHOBA NEWS - सूखा के हालातों से जूझ रहे जिले को हरा भरा करने के प्रयास तेज हो गए है। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में वृहद स्तर पर पौध रोपण को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में भी पौध रोपण के कार्य ने


गति पकड़ ली है। खन्ना... हिन्दुस्तान टीम महोबाSat, 3 Aug 2019 10:52 PM Share Follow Us on __ सूखा के हालातों से जूझ रहे जिले को हरा भरा करने के प्रयास तेज हो गए है। स्वतंत्रता दिवस पर जिले


में वृहद स्तर पर पौध रोपण को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में भी पौध रोपण के कार्य ने गति पकड़ ली है। खन्ना के श्री ब्रम्हचारी इण्टर कॉलेज में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पौध रोपण करते


हुए छात्रों को पौध रोपण में हिस्सा लेने की अपील की है। कहा कि पौध रोपण के कार्य में सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। शनिवार को खन्ना के श्री ब्रम्हचारी इण्टर कॉलेज में किसान मोर्चा के


प्रदेश उपाध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है, इसलिए युवाओं को समाज की हर गतिविधियों में योगदान देना चाहिए। छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ


छात्र समाजिक सरोकारों में हिस्सा लेकर अपना दायित्व निभा सकते है। महाविद्यालय परिसर में हुए पौध रोपण के बाद पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश


उपाध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से बुंदेलखंड सूखा की मार झेल रहा है। सरकार के द्वारा किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस मौके पर छात्रों को पौधों के महत्व के


बारे में जानकारी दी गई है। बताया कि वृक्षों से मानव जीवन के लिए उपयोगी औषधि के साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं की सामग्री मिलती है। छात्रों को पौधों की रक्षा का संकल्प दिलाया गया है।