
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
MEERUT NEWS - देवनागरी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर आकाश यादव को उत्तर प्रदेश डारेक्टरेट लखनऊ की ओर से मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तर पर कुल छह
स्वर्ण पदक प्रदान किए गए... हिन्दुस्तान टीम मेरठWed, 29 Nov 2017 01:22 AM Share Follow Us on __ देवनागरी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर आकाश यादव को उत्तर प्रदेश डारेक्टरेट
लखनऊ की ओर से मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तर पर कुल छह स्वर्ण पदक प्रदान किए गए हैं। देवनागरी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बीएस यादव और एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट
डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया कि आकाश यादव के चयन की संस्तुति दिल्ली में आयोजित थल सेना कैंप 2017 में प्रदर्शन के आधार पर की गई थी। थल सेना कैंप 2017 में भी आकाश यादव को स्वर्ण पदक प्रदान किया
गया है। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यशपाल सिंह, कमांडिंग ऑफिसर 72 यूपी बटालियन मेरठ से लेफ्टिनेंट कर्नल जहीर अहमद खान, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, कालेज के एनसीसी ऑफिसर ले. डॉ. दीपक कुमार के
नेतृत्व में आकाश यादव ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर बीएस यादव, डॉक्टर एसके यादव समेत कालेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और पूरी एनसीसी कैडेटों की टीम
ने उपलब्धि के लिए बधाई दी।