बस 48 घंटे बाकी और फिर दुधवा बंद

feature-image

Play all audios:

Loading...

LAKHIMPUR-KHIRI NEWS - सिर्फ 48 घंटे बाकी हैं। इसके बाद दुधवा का पर्यटन सत्र बंद हो जाएगा। 15 जून को दुधवा का पर्यटन सत्र समाप्त होने जा रहा है उससे पहले टाइगर देखले के इरादे से यहां देश के


अलग-अलग हिस्सों से टूरिस्ट... हिन्दुस्तान टीम लखीमपुरखीरीWed, 13 June 2018 01:21 PM Share Follow Us on __ सिर्फ 48 घंटे बाकी हैं। इसके बाद दुधवा का पर्यटन सत्र बंद हो जाएगा। 15 जून को दुधवा


का पर्यटन सत्र समाप्त होने जा रहा है उससे पहले टाइगर देखले के इरादे से यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। इस समय सलूकापुर और सठियाना रेंज में औसतन रोजाना 35 गाड़ियां दो


शिफ्टों में जंगल जा रही हैं। इस तरह से यह माना जा रहा है कि सैलानियों की अच्छी भीड़ दुधवा में उमड़ रही है। इसके अतिरिक्त सैलानी किशनपुर सेंचुरी में भी दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों के दीदार


करने जा रहे हैं। यहां पर झादीताल में उन्हें विभिन्न प्रजाति के पक्षियों का झुंड और बारह¨सघा तथा टाइगर आसानी से नजर आ रहे हैं। लेकिन देर की तो यह मौका हाथ से निकल जाएगा क्योंकि 15 जून को


दुधवा का पर्यटन सत्र समाप्त हो रहा है। जिसके बाद करीब पांच माह बाद 15 नवंबर को ही आप दुधवा के दीदार कर पाएंगे। 880 वर्ग किमी एरिया में फैले दुधवा टाइगर रिजर्व में हर साल दुर्लभ वन्यजीवों के


दीदार करने, साल के घने वनों में घूमने और दुधवा स्टे के इरादे से सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती है। दुधवा में लगातार हर सत्र में सैलानियों के लिए विशेष सुविधाएं देने का भी प्रयास किया जाता है।


दो साल पहले दुधवा के हटों की बुकिंग का माध्यम भी बेहतर किया और ऑनलाइन तरीके से सैलानियों को बुकिंग मिल सकी।