लेंटर गिरने से महिला की मौत, पांच घायल

feature-image

Play all audios:

Loading...

KANNAUJ NEWS - ठठिया थाना क्षेत्र के जैतापुर पट्टी गांव में एक मकान का लेंटर गिरने से महिला की मौत हो गई। दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। लेंटर में दबने से लोगों में चीख-पुकार मच गई।


ग्रामीणों ने सभी दबे लोगों... हिन्दुस्तान टीम कन्नौजMon, 11 March 2019 11:44 PM Share Follow Us on __ ठठिया थाना क्षेत्र के जैतापुर पट्टी गांव में एक मकान का लेंटर गिरने से महिला की मौत हो


गई। दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। लेंटर में दबने से लोगों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सभी दबे लोगों को किसी प्रकार बाहर निकाला। जिसके चलते सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में


भर्ती कराया गया। ठठिया थाना क्षेत्र के जैतापुर पट्टी गांव निवासी अशोक कुमार ने अपने घर में लेंटर डलवाया था। जिसको रामसनेही राजमिस्त्री ने मजदूरों की सहायता से डाला था। बीती रात लेंटर के नीचे


पानी टपकने को देखने के लिए अशोक की पत्नी किरन, छन्नू राज की पत्नी शशी, नरपत की पुत्री रेशमा, रामसनेही की पुत्री माधुरी एवं आयूष व अन्य बच्चे लेंटर के नीचे घुसकर देखने लगे। अचानक पानी की


बंूदों के साथ-साथ लेंटर का मलवा नीचे गिर गया। जिसमें महिला समेत सभी लोग दब गए। लेंटर गिरने से 35 बर्षीय किरन पत्नी अशोक कुमार की मौत हो गई। दूसरी तरफ सभी दबे लोग घायल हो गए। जिनको एम्बुलेंस


की मदद से आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।