रहस्यमय आग से सात किसानों के 85 फलदार पेड़ जलकर खाक

feature-image

Play all audios:

Loading...

GANGAPAR NEWS - जंगल में रहस्यमय दशा में आग लगने से सात किसानों के 85 फलदार पेड़ जलकर खाक हो गये। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण दमकल भी पहाड़ तक नहीं पहुंच... Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri,


19 March 2021 09:10 PM Share Follow Us on __ जंगल में रहस्यमय दशा में आग लगने से सात किसानों के 85 फलदार पेड़ जलकर खाक हो गये। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण दमकल भी पहाड़ तक नहीं पहुंच पाया।


शुक्रवार शाम मांडाखास ग्राम पंचायत के चफला पहाड़ पर स्थित रामआसरे, रामबाबू कुशवाहा, चन्द्रमणि मौर्या, संजय कुमार कुशवाहा, मैकूलाल, कैलाशनाथ, जंगाली प्रसाद के चालीस पेड़ महुआ, बीस पेड़ आंवला,


दस पेड़ आम व पांच पेड़ बेल रहस्यमय दशा में लगी आग के चलते जलकर खाक हो गये। किसानों ने 112 डॉयल पुलिस और दमकलकर्मियों को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मेजा से दमकलकर्मी चफला तक आये, लेकिन


पहाड़ी रास्ता और दमकल की गाड़ी पुरानी होने के कारण वे घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाये। किसानों के अनुसार एक अन्य किसान अपने खेत में कूड़े जला रहा था, उसी की चिंगारी के चलते जंगल में आग लगी,


जिससे सात किसानों के 85 फलदार पेड़ जलकर खाक हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोटो-5 व 6 मांडा के चफला पहाड़ पर शुक्रवार सायं आग लगने से सात किसानों के 85 फलदार पेड़ जलकर खाक, मांडा।