- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
CHANDAULI NEWS - चकिया। विकासखंड के भीषमपुर गांव में रविवार को अपने ननिहाल पहुंची मिसेज इंडिया गुंजन... Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSun, 7 March 2021 11:30 PM Share Follow Us on __ चकिया।
विकासखंड के भीषमपुर गांव में रविवार को अपने ननिहाल पहुंची मिसेज इंडिया गुंजन विश्वकर्मा का ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। वहीं रिटायर्ड सेना के जवान
श्यामलाल अपनी नतनी गुंजन का स्वागत देख गदगद नजर आएं। मिर्जापुर जिला के गौरा गांव निवासी जयप्रकाश विश्वकर्मा और नीलम देवी की पुत्री गुंजन विश्वकर्मा ने काशी हिंदू विश्ववद्यिालय से ग्रेजुएशन
करने के बाद डिजाइनिंग में डिप्लोमा की। इनकी शादी बिहार प्रांत के भोजपुर निवासी अमित शर्मा के साथ हुई है। गुंजन बचपन में अधिकांश समय भीषमपुर अपने नाना श्यामलाल विश्वकर्मा के पास रही। रविवार
को मिसेज इंडिया बनने के बाद पहली बार भीषमपुर गांव पहुंची गुंजन का जोरदार स्वागत किया गया। फूल मालाओं से सजी खुली जीप में बैठकर मिसेज इण्डिया गुंजन विश्वकर्मा ने पूरे गांव की भ्रमण की। जहां
छत पर मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा किया। इस दौरान गंजुन ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार किया। नाना श्यामलाल विश्वकर्मा ने कहा कि गुंजन ने मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर पूरे देश का नाम रोशन
किया है। शिक्षक नेता अजय गुप्ता ने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश करने वाली गुंजन से अन्य महिलाओं को सीख लेनी चाहिए। बधाई देने वालों
में मुख्य रूप से परमेश चौबे ,नरोत्तम, मुकेश चौबे,अजय गुप्ता, जलील अंसारी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बबलू खान, अवधेश मौर्य, मोहम्मद पप्पू ,प्रेम मौर्य, गोपाल दुबे, अनिल मिश्रा, इंद्रावती देवी आदि
ग्रामीण मौजूद रहे।