- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BAREILY NEWS - वाराणसी से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में सवार यात्री उस समय सहम गए, जब उन्हें पता चला कि कोच में सांप है। इसके बाद सभी यात्री अपनी सीट पर दुबक
कर बैठ... Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 2 Oct 2019 02:29 AM Share Follow Us on __ वाराणसी से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में सवार यात्री उस समय सहम गए, जब
उन्हें पता चला कि कोच में सांप है। इसके बाद सभी यात्री अपनी सीट पर दुबक कर बैठ गए। आनन-फानन कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। बरेली जंक्शन में रेल कर्मचारियों ने कोच खाली कराकर सांप की तलाश शुरू
की। करीब आधा घंटे में सांप को खोजकर मार दिया गया। इसके बाद यात्रियों को कोच में बैठाया गया। सोमवार रात करीब दो बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस हरदोई के पास थी। तभी कोच एस-8 की बर्थ नं. 18 के
नीचे किसी यात्री को सांप की पूंछ दिखाई दी। यात्री ने यह बात अपने साथियों को बताई, लेकिन तब तक सांप सीट के नीचे रखे सामान में छिप गया। इसको लेकर कोच में शुरू हो गई। इसी बीच बर्थ नं. 18 में
सवार यात्री ने सीट के नीचे पैर रखा तो सांप जोर से फुफकार उठा। इसके बाद कोच में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री अपनी-अपनी सीटों पर खड़े हो गए। महिलाएं और बच्चे सहम गए। यह सूचना कंट्रोल रूम को दी
गई। तब तक ट्रेन शाहजहांपुर क्रॉस कर चुकी थी। रात करीब तीन बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची। यहां रेलवे की टीम सांप पकड़ने के लिए तैयार थी। ट्रेन के पहुंचते ही कोच खाली कराया गया। काफी मशक्कत के
बाद रेल कर्मचारी सांप को ढूंढ पाए। खलासी शिशुपाल ने सांप को डंडे की मदद से मार दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके शिशोधिया का कहना है कि रात को कंट्रोल से एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सांप की
सूचना मिली थी। जंक्शन पर सांप को मारकर कोच से बाहर निकाला गया।