
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक बैठक मालवीय आवास गृह पर की गई। जिसमें दिव्यांगों की समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की। बैठक के दौरान हाथरस की घटना की निंदा की। सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट
का मौन... Dinesh Rathour हिन्दुस्तान संवाद, बदायूंSun, 4 Oct 2020 11:32 AM Share Follow Us on __ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक बैठक मालवीय आवास गृह पर की गई। जिसमें दिव्यांगों की
समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की। बैठक के दौरान हाथरस की घटना की निंदा की। सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत बिटिया की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष
धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिव्यांगों ने सीएम को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांगों की मासिक पेंशन 500 से बढ़ाकर तीन हजार रुपये
प्रतिमाह की जाए। जिला महासचिव महंत नारायण गिरी ने कहा कि दिव्यांगों को किसी भी दशा में अशक्त नहीं समझा जाये, उनकी समस्याओं को निराकरण के लिए ब्लॉक एवं थाना स्तर पर कैंप लगवाये जायें। धर्मवीर
सिंह, कुलदीप कुमार रंजन, राजेश मिश्रा, संतोष, राम रहीम, ऋषि पाल मौजूद थे।