बीजेपी कार्यकर्ता की थाने में पिटाई पर दरोगा के खिलाफ ऐक्शन, एसपी ने किया सस्पेंड

feature-image

Play all audios:

Loading...

Hindi NewsUP NewsAction taken against the Sub inspector for beating a Sultanpur BJP worker SP suspended him यूपी के सुलतानपुर जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की थाना परिसर में पिटाई पर दरोगा के


खिलाफ ऐक्शन हुआ। एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। पीड़ित ने दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर भी दी। Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 06:27 AM Share Follow


Us on __ यूपी के सुलतानपुर जिले में थाना परिसर में रविवार को एक भाजपा कार्यकर्ता की दरोगा ने जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष ने


कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते रहे। देर शाम को एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। रविवार की की दोपहर अतरसुमा कला गांव निवासी


प्रमोद मिश्र किसी कार्य से थाना धनपतगंज गए थे। बताया जाता है थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय गुप्ता भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद मिश्रा को देखते ही आग बबूला हो गए और उन्हें गालियां देने लगे। आरोप


है कि जब कार्यकर्ता ने गाली का विरोध किया तो उपनिरीक्षक विजय गुप्ता ने दो अन्य सिपाहियों के साथ मिलकर प्रमोद मिश्रा को पकड़ लिया और थाना परिसर में ही गिराकर उन्हें बुरी तरह पीटने लगे। बताया


जाता है भाजपा कार्यकर्ता किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागे। इस दौरान दरोगा ने उन्हें दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तभी किसी ने इस घटना की सूचना आवासीय परिसर में मौजूद


थाना प्रभारी प्रवीण यादव को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भागकर मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने में जुट गए। भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की सूचना मिलते ही काफी संख्या में भाजपाई थाना


धनपतगंज पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और थानाध्यक्ष से दारोगा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पीड़ित ने दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए


पुलिस को तहरीर भी दी। इस बावत थाना प्रभारी कोतवाल प्रवीण यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत करा दिया गया है। ये भी पढ़ें:लखनऊ में शहीद पथ पर लगा 5 KM का लंबा जाम,


फंसे कई नेता, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड ये भी पढ़ें:थाने में दरोगा ने कैंसर पीड़ित को बर्बरता से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर मारी लात देर शाम एसपी ने की कार्रवाई भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद कुमार मिश्र की


पिटाई के मामले में दरोगा विजय कुमार गुप्ता को एसपी ने देर शाम को निलंबित कर दिया। बताया जाता है सुलतानपुर के विधायक विनोद सिंह के हस्तक्षेप पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने यह आदेश जारी किया। इस


मामले की जांच सीओ बल्दीराय को सौंपी गई। थानाध्यक्ष धनपतगंज प्रवीण यादव के दरोगा विजय गुप्ता के निलंबन की पुष्टि की है।