- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने से पाला जमने की संभावना
नहीं है। Devesh Mishra भाषा, जयपुरSat, 10 Feb 2024 03:11 PM Share Follow Us on __ RAJASTHAN WEATHER UPDATE: यूं तो राजस्थान में बीते कुछ दिनों से अच्छी धूप निकल रही है लेकिन शीतलहर का सितम
अभी जारी है। दिनभर मौसम खुशनुमा रह रहा है लेकिन सुबह के समय और रात में पारा नीचे लुढ़क जा रहा है, जिससे ठंड बढ़ जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों में बहुत तेजी
से तापमान बढ़ने वाला है। ऐसे में ठंड से राहत तो मिलेगी ही लेकिन साथ में पसीने वाली गर्मी भी देखने को मिल सकती है। कब बारिश होगी? मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में अगले कुछ दिनों में
तापमान बढ़ने के आसार हैं। राज्य में अगले एक हफ्ते मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 13-14 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
बारिश की संभावना काफी कम है लेकिन 14 फरवरी तक ठंड काफी हद तक कम हो सकती है। बढ़ने वाला है पारा IMD के मुताबिक, आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की
प्रबल संभावना है। अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने से पाला जमने की संभावना नहीं है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते अगले कुछ दिनों
में राजस्थान का मौसम बहुत तेजी से बदलने वाला है। शीतलहर का सितम जारी राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं शीतलहर दर्ज की गई तो
पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं 'शीत दिवस' भी दर्ज किया गया। बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहा। कहां कितना पारा? इस दौरान करौली में न्यूनतम तापमान 3.6
डिग्री, फतेहपुर में चार डिग्री, पिलानी और सीकर में 4.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.8 डिग्री, चूरू में 5.7 डिग्री और श्रीगंगानगर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।