
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक सुनसान जगह पर एक अज्ञात शख्स की लाश पाई गई। लाश को जलाने की कोशिश हुई थी। लाश पर गोली के निशान भी पाए गए। Krishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्लीMon, 2
June 2025 11:32 PM Share Follow Us on __ उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक सुनसान जगह पर एक अज्ञात शख्स की लाश पाई गई। शख्स को गोली लगी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे
एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें मुखमेलपुर गांव के पास एक लाश पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक सुनसान जगह पर जली हुई लाश को बरामद की। मृतक की उम्र करीब 30 साल
बताई जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि लाश को आग के हवाले करने से पहले उसके कान के पास गोली मारी गई थी। मृतक के कपड़े भी आंशिक रूप से जले थे। इससे उसकी पहचान
करना मुश्किल हो गया था। घटनास्थल के पास से एक खाली कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य जुटाने के लिए इलाके की
घेराबंदी की गई। अधिकारी ने बताया कि लाश को बाद में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के जरिए मृतक की पहचान करने की कोशिशें पुलिस कर रही है। पुलिस
अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।