हाड़ कंपा देने वाली ठंड से मिल सकती है निजात, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा देगी राहत!

feature-image

Play all audios:

Loading...

मौसम विभाग के अनुसार, 'हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। हिमालय की तरफ से आने वाली ठंडी हवा की दिशा बदल गई है। इस कारण आज सुबह न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है।' सफदरगंज में आज सुबह का


तापमान 4.8... Himanshu Jha टीम लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 31 Dec 2019 01:08 PM Share Follow Us on __ मौसम विभाग के अनुसार, 'हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। हिमालय की तरफ से आने वाली


ठंडी हवा की दिशा बदल गई है। इस कारण आज सुबह न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है।' सफदरगंज में आज सुबह का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि मंगलवार को 2.6 डिग्री था। इतना ही नहीं सोमवार


की सुबह ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस दिन का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। स्थानीय पूर्वानुमान सेंटर के प्रमुख ने कहा कि जब हवा की दिशा बदल रही होती है तो कुहासे की प्रबल


संभावना हो जाती है। यही कारण है कि सोमवार को घना कोहरा देखने को मिला था। आज कल की अपेक्षा में दक्षिण भारत में कम कुहासा था।  बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा के कारण कल से मौसम में सुधार की


संभावना है। न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान में तीन से चार प्रतिशत तक का इजाफा दर्ज किया जा सकता है।  मंगलवार की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री


सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। 


उन्होंने बताया कि आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया। वायु की गुणवत्ता 401 दर्ज की गई, जो गंभीर श्रेणी में आती है। दिल्ली में सोमवार को अधितम तापामन लुढ़ककर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ


गया था। सोमवार का दिन 1901 के बाद से दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के लिए सोमवार का दिन 1951 के बाद से दिसंबर-फरवरी अवधि का सबसे सर्द दिन भी दर्ज किया


गया।