क्या खतरनाक हो रहा है कोरोना? देश में 2700 का आंकड़ा पार, 24 घंटे में 7 की मौत

feature-image

Play all audios:

Loading...

Hindi NewsIndia NewsIs Corona becoming more dangerous cases crossed 2700 seven people died in 24 hours देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। बीते 24 घंटे में सात


कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कुल आंकड़ा बढ़कर 2700 हो गया है। Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 12:12 PM Share Follow Us on __ देश में कोरोना के मरीजों में लागातर इजाफा हो


रहा है। एक सप्ताह में कुल केसों की संख्या पांच गुना तक बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना के 2710 ऐक्टिव मरीज हैं। सबसे ज्यादा मरीज केरल में पाए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में ऐसे


7 लोगों की मौत भी हुई है जो कि कोरोना से संक्रमित थे। कोरोना केसों के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक केरल में 1147 केस, महाराष्ट्र में 424, दिल्ली में 294 और गुजरात


में 223 ऐक्टिव केस हैं। कर्नटाक और तमिलनाडु 148-148 केस सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के 116 केस पाए गए हैं। बीते पांच महीनों में कोरोना से 22 लोगों की जान गई है। बीते 24 घंटे में


महाराष्ट्र में ही दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की जान गई है। दिल्ली में कोरोना से पहली मौत जानकारों का कहना है कि ओमिक्रॉन के दो


वेरिएंट LF.7 और NB1.8 की वजह से कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना से मौत का इस बार पहला मामला सामने आया है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 56 नए मरीज आए


हैं।दिल्ली में कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई है वह पहले से भी कई बीमारियों से ग्रसित था। जानकारों का कहना है कि नए वेरिएंट का असर हल्का है। हालांकि इससे अन्य बीमारियों के गंभीर होने का खतरा


बना रहता है। यह इम्यून पावर कम कर देता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना के इस वेरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है। 26 मई को देशभर में कोरोना के 1010 मरीज थे। वहीं 30 मई को यह आंकड़ा बढ़कर


2710 हो गया। इस हिसाब से चार दिनों में ही 1700 मरीज बढ़ गए हैं। बिहार में कोरोना के आंकड़े मिलने मुश्किल हो रहे हैं। पटना में जरूर बीते 24 घंटे में सात कोरोना मरीज पाए गए हैं। यहां अब तक कुल


17 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वहीं सिक्किम में अब तक कोविड का कोई केस सामने नहीं आया है।