
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
मध्य प्रदेश को पहली मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए इसका उद्घाटन किया। देवी अहिल्या बाई होल्कर टर्मिनल से मेट्रो की पहली सवारी केवल महिला
यात्रियों के लिए रिजर्व था। इसमें सफाई कर्मचारियों का एक समूह भी शामिल था। Subodh Kumar Mishra पीटीआई, इंदौरSat, 31 May 2025 06:58 PM Share Follow Us on __ मध्य प्रदेश को पहली मेट्रो ट्रेन
की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए इसका उद्घाटन किया। देवी अहिल्या बाई होल्कर टर्मिनल से मेट्रो की पहली सवारी केवल महिला यात्रियों के लिए आरक्षित थी। इसमें
सफाई कर्मचारियों का एक समूह भी शामिल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल से वीडियो लिंक के ज़रिए इंदौर मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह मध्य प्रदेश में पहली
मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत है। देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में बोलते हुए मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को आज अपनी पहली मेट्रो मिल गई
है। पीएम ने कहा कि इंदौर पहले ही अपनी सफाई के लिए वैश्विक पहचान बना चुका है। अब यह शहर अपनी मेट्रो के लिए भी जाना जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि गांधी नगर स्टेशन और 'सुपर कॉरिडोर'
के स्टेशन नंबर 3 के बीच लगभग 6 किलोमीटर लंबे 'सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर' पर शनिवार को वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया। 1520 करोड़ रुपए की लागत से बने इस चरण में पांच मेट्रो स्टेशन हैं,
जिनका नाम प्रमुख महिलाओं के सम्मान में रखा गया है। इनमें देवी अहिल्या बाई होल्कर टर्मिनल, महारानी लक्ष्मी बाई स्टेशन, रानी अवंती बाई लोधी स्टेशन, रानी दुर्गावती स्टेशन और वीरांगना झलकारी
बाई स्टेशन। देवी अहिल्या बाई होल्कर टर्मिनल से मेट्रो की पहली सवारी केवल महिला यात्रियों के लिए रिजर्व था। इसमें सफाई कर्मचारियों का एक समूह भी शामिल था। इंदौर में आयोजित उद्घाटन समारोह में
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो रेल सेवा के रूप में इंदौर को एक बड़ी सौगात दी है। इंदौर मेट्रो सेवा शुरू करने वाला देश का 24वां
शहर बन गया है। मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शहर ने बैलगाड़ी और घोड़ागाड़ी से बसों तक सार्वजनिक परिवहन के विकास को देखा है। अब मेट्रो रेल की शुरुआत के साथ यह एक
ऐतिहासिक क्षण है। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर की नींव 14 सितंबर 2019 को रखी गई थी, जहां शनिवार को परिचालन शुरू हुआ। शहर के एक नए विकसित हिस्से में स्थित इस कॉरिडोर पर सितंबर 2023 में ट्रायल रन
किया गया था। शहर के मेट्रो स्टेशनों को छह कोच वाली ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है। वर्तमान में 980 यात्रियों को ले जाने की क्षमता वाली तीन कोच वाली ट्रेनें चल रही हैं। मध्य प्रदेश की
वाणिज्यिक राजधानी इंदौर के लिए कुल 31.32 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क की योजना बनाई गई है। इसकी अनुमानित लागत 7500.8 करोड़ रुपए है। पूरे नेटवर्क में 28 स्टेशन होंगे।