
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार केंद्र के सहयोग से विकास के पथ पर अग्रसर है। गरीबों का जीवनस्तर के साथ मनोबल भी बढ़ा है। वे शुक्रवार को सुपौल में जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत
तथा मधेपुरा... __ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार केंद्र के सहयोग से विकास के पथ पर अग्रसर है। गरीबों का जीवनस्तर के साथ मनोबल भी बढ़ा है। वे शुक्रवार को सुपौल में जदयू
प्रत्याशी दिलेश्वर कामत तथा मधेपुरा में प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव की चुनावी सभा में बोल रहे रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं लोगों का जीवनस्तर सुधारने में काफी मददगार
साबित हुई हैं। केन्द्र सरकार ने बिहार को कई एनएच, सड़क, पुल-पुलिया के लिए 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं दी हैं। आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई करने से सेना के साथ देशवासियों का मनोबल बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास न नीयत है न ही बिहार के विकास का विजन है। सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए जैसे भी हो चुनाव जीतना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग संविधान
बचाने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर ढांचा को ध्वस्त करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। जिन्हें कोर्ट के फैसले पर भरोसा नहीं है वे क्या संविधान की रक्षा करेंगे।
त्रिवेणीगंज में खुलेगा 75 बेड का अस्पताल सुपौल के त्रिवेणीगंज में ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि त्रिवेणीगंज में 17 करोड़ की लागत से 75 बेड के अस्पताल की स्वीकृति मिल गयी है।
चुनाव के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं एससी-एसटी मंत्री डॉ. रमेश ऋषिदेव ने कहा कि नीतीश कुमार ने एससी-एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए कई काम किये हैं, जिससे इस समाज में
जागरूकता के साथ आर्थिक समृद्धि आयी है। सभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रामबिलास कामत ने की। बिहार में है कानून का राज मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ सामाजिक न्याय के प्रति हमारी
प्रतिबद्धता जगजाहिर है। विरोधियों को विकास कार्य से कोई मतलब नहीं है। वे वोट के लिए समाज को बांटकर कटुता पैदा करना चाहते हैं। हमने जाति-धर्म, अगड़ा-पिछड़ा आदि का भेदभाव भुलाकर सभी वर्गों के
लिए न्याय के साथ विकास का रास्ता प्रशस्त किया है। आज बिहार में कानून का राज स्थापित है। उन्होंने शुक्रवार को मधुबनी के लदनिया के खाजेडीह स्थित उच्च विद्यालय व मधेपुर प्रखंड के बरियरवा गांव
स्थित जयदेव सल्हैता प्लस टू उच्च विद्यालय में दो जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों सभाओं में उन्होंने झंझारपुर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के लिए लोगों से वोट मांगा। कहा कि बिहार
से अंधेरा खत्म हो गया है। रोशनी आ गयी है। अब लालटेन की जरूरत लोगों को नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पति-पत्नी के 15 साल की सरकार में बिहार में 700 मेगावाट बिजली की खपत होती थी। आज
बिहार में 5200 मेगावाट बिजली की खपत है।