
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
हजारीबाग में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गदोखर गांव स्थित तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र 12 से 13 साल के बीच है। हादसे की जानकारी होते ही
हड़कंप मच... Yogesh Yadav हजारीबाग हिन्दुस्तान टीम, Tue, 23 March 2021 03:07 PM Share Follow Us on __ हजारीबाग में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गदोखर गांव स्थित तालाब में नहाने गए पांच
बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र 12 से 13 साल के बीच है। हादसे की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चों के शव बरामद कर लिये गए हैं। मरने
वालों में तीन लड़कियां और एक लड़का है। शहर से सटे कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के गदोखर गांव में स्थित बली बांध तालाब पर काजल कुमारी (12), गोलू कुमार (12), निविता कुमारी (13), दुर्गा कुमारी
(12) और रिया कुमारी (12) नहाने गए थे। इसी दौरान एक को बचाने के चक्कर में पांचों डूबते चले गए। आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव वालें जुट गए। तत्काल कई लोग तालाब में कूदे और
बच्चों को बाहर निकाला गया। तत्काल सभी को पास के अस्पताल लाया गया। जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। एक साथ पांच बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट
पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के चित्कार से एचएमसीएच परिसर में हर किसी की आंखें नम हो गईं। शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी
मिलते ही सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने प्रतिनिधि को भी अस्पताल भेजा है।