- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
पूर्व मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने सोमवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। कार्मिक विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि सुधीर
त्रिपाठी का... __ पूर्व मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने सोमवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। कार्मिक विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए
बताया कि सुधीर त्रिपाठी का जेपीएससी अध्यक्ष के रूप में दो वर्षों तक बने रहेंगे। मालूम हो कि आयोग अध्यक्ष का पद नवंबर 2018 से खाली पड़ा हुआ था। सरकार के अपर मुख्य सचिव के विद्यासागर इस पर थे
और उनका कार्यकाल नवंबर 18 में पूरा हो गया। आयोग के अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम उम्र 62 वर्ष होनी चाहिए। 1985 बैच के आईएएस अफसर रहे सुधीर त्रिपाठी 31 मार्च को झारखंड सरकार में मुख्य सचिव के पद
से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें दो बार सेवा विस्तार दिया गया। एक अक्तूबर 2018 को उनकी नियमित सेवानिवृत्ति होनी थी, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2018 और उसके बाद 31 मार्च 2019 तक तीन-तीन महीने का सेवा
विस्तार मिला। उनकी सेवा निवृत्ति के बाद राज्य सरकार ने उन्हें झारखंड लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया। श्री त्रिपाठी के पास प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव है। उन्होंने बिहार और
झारखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य किया। बतौर जेपीएससी अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा है कि वह सर्वश्रेष्ठ देने की चेष्ठा करेंगे।