
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
सोनारी में शनिवार शाम दो बच्चों ने दूध समझकर फिनाइल पी ली। उनकी उम्र ढाई और साढ़े तीन वर्ष है। दोनों को टीएमच में भर्ती कराया गया है। उनका नाम रौनक धीवर और प्रताप धीवर है। पिता का नाम रामू
धीवर है,... हिन्दुस्तान टीम जमशेदपुरSun, 19 May 2019 05:48 PM Share Follow Us on __ सोनारी में शनिवार शाम दो बच्चों ने दूध समझकर फिनाइल पी ली। उनकी उम्र ढाई और साढ़े तीन वर्ष है। दोनों को
टीएमच में भर्ती कराया गया है। उनका नाम रौनक धीवर और प्रताप धीवर है। पिता का नाम रामू धीवर है, जो गोताखोर हैं। इसमें प्रताप की स्थिति गंभीर है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। रामू धीवर ने
बताया कि घर में सफाई के लिए फिनाइल लाकर रखा हुआ था। उसका रंग सफेद था। दोनों बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मां जब वहां गई तो उल्टी कर रहे थे। पहले उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां से
उनकी स्थिति देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद वे मर्सी अस्पताल ले गए, जहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया। गोताखोर रामू ने की आर्थिक मदद की गुहार दोनों बच्चों के
पिता रामू धीवर की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है। उनके बच्चों की जिंदगी का सवाल है। उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह इलाज करा सकें। रामू डूबे लोगों को बचाने के लिए अपनी गोताखोर टीम के साथ मदद
के लिए पहुंच जाते हैं। आज उन्हें मदद की जरूरत है। वे सोनारी दो मुहानी निर्मलनगर में रहते हैं।