
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश प्रशांत कुमार ने शनिवार को सपरिवार फौजदारी दरबार में मत्था टेका। उन्होंने भोलेनाथ से अपने परिवार की खुशहाली के लिए बाबा की आरती और प्रार्थना भी किया। बासुकीनाथ
मंदिर... हिन्दुस्तान टीम दुमकाSun, 15 Oct 2017 01:17 AM Share Follow Us on __ इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश प्रशांत कुमार ने शनिवार को सपरिवार फौजदारी दरबार में मत्था टेका। उन्होंने
भोलेनाथ से अपने परिवार की खुशहाली के लिए बाबा की आरती और प्रार्थना भी किया। बासुकीनाथ मंदिर में न्यायाधीश प्रशांत कुमार एवं उनके परिजनों को स्थानीय पुरोहित पंडित गुड्डू झा, संजय झा, राजेश
झा, नुनु झा ने विधि विधान से षोडशोपचार विधि द्वारा बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कराई। प्रधान बाबा मंदिर में विधि पूर्वक पूजा के बाद उन्होंने मैया पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी
की भी पूजा की। इस मौके पर जरमुंडी थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी, एएसआई संदीप सिंह, व पीपी चौबे, हवलदार विनय गुप्ता, मंदिर प्रबंधक चंद्रशेखर झा सहित देवघर एवं दुमका से आए कई न्यायिककर्मी भी
मौजूद थे।