
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
आजकल चंद्रमा को लेकर चर्चा गर्म है। चांद अपना चंद्रयान 2 भेजकर भारत भी कुछ चुनिंदा देशों की श्रेणी में खड़ा हो चुका है। लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार इसरो का यह अभियान आंशिक रूप से ही सफल रहा।
उधर चीन... Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 7 Sep 2019 12:23 PM Share Follow Us on __ आजकल चंद्रमा को लेकर चर्चा गर्म है। चांद अपना चंद्रयान 2 भेजकर भारत भी कुछ चुनिंदा
देशों की श्रेणी में खड़ा हो चुका है। लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार इसरो का यह अभियान आंशिक रूप से ही सफल रहा। उधर चीन भी चांद पर अपने आदमियों को चांद पर भेजने की तैयारी में है। ऐसा ही अमेरिकी
अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी करने पर विचार कर रही है। यहां तक जिस देश के पास भी स्पेस प्रोग्राम है वह चांद पर पहुंचने का ख्वाब पाले हुए है। चांद पर पहुंचने की कोशिश करने वाले नामों में अब एक नाम
और जुड़ गया है। ओपन लुनार फाउंडेशन नाम के गैर लाभकारी संगठन(एनजीओ) ने भी अब चांद पर जाने की इच्छा जाहिर की है। यह संगठन अमेरिका के सैन फ्रैंसिको में स्थित है जो बड़े-बड़े इंजीनियर और टेक
एक्सपर्ट्स का समूह है। यहां तक की इस संगठन से नासा के कुछ पूर्व सहयोगी भी जुड़े हैं। यह संगठन गंभीरता के साथ लुनार सेटलमेंट की ओर काम कर रहा है। इस लुनार सेटलमेंट का मकसद है कि बिना किसी देश
या किसी अरबपति के सहयोग से चांद पर जाने की दिशा में कुछ काम कर सके। शायद इसीलिए इसके सदस्यों और संस्थापकों ने ओपन लुनार सेटलमेंट नाम रखा है। ओपन लुनार के सीओएस चेल्सिया रोबिन्सन ने मीडिया
को बताया कि, उनका बहुत मन है वह शांतिपूर्ण आपसी सहयोग से लुनार सेटलमेंट बना सकें। ऐसे समय में जब तमाम देश व प्राइवेट व्यापारी अंतिरिक्ष में अपना हाथ आजमा रहे हों तो आम नागरिक क्यों न इस दिशा
में अपना कदम आगे बढ़ा सकें।