
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज भी एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को हमेशा सपोर्ट भी करते रहते हैं। अब हाल ही में बिपाशा ने पति करण की तारीफ करते हुए बताया कि
वो कितने... लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 17 April 2019 09:30 AM Share Follow Us on __ बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज भी एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे
को हमेशा सपोर्ट भी करते रहते हैं। अब हाल ही में बिपाशा ने पति करण की तारीफ करते हुए बताया कि वो कितने प्यारे पति हैं। बिपाशा ने दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'जल्द ही शादी के 3 साल
होने वाले हैं और डेटिंग को मिलाकर हम 4 साल से साथ हैं। ये बहुत ही खूबसूरत जर्नी है। मुझे लगता है कि ये बहुत जरूरी है कि आपका पार्टनर आपका बेस्ट फ्रेंड जैसा हो। हमारे बीच वो बॉन्डिंग है। हमें
एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना अच्छा लगता है। हम सभी काम साथ में करते हैं। ये बहुत ही प्यारी फीलिंग होती है जब आप घर आते हो तो कोई आपका इंतजार कर रहा होता है।' बिपाशा ने आगे कहा,
'अपनी जिंदगी के काफी समय तक मैं अकेली थी, तो जब करण हमेशा मुझे पैम्पर करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है।' करण को लेकर बिपाशा ने आगे कहा, 'वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। वो बहुत ही
सेंसिटिव और इमोशनल हैं। उन्हे हमेशा पता चल जाता है कि कब मेरा मूड कैसा है। अगर मैं गुस्से में या अपसेट होती हूं तो वो हमेशा मुझे हंसाते हैं। वो मेरी बहुत केयर करते हैं। आज के समय में आपको
ऐसे इंसान नहीं मिलते इसलिए करण हमेशा मेरा दिल जीत लेते हैं। मैं बहुत लकी हूं कि करण जैसे इंसान मेरी जिंदगी में हैं। वो हमेशा मेरी मदद करते हैं।' काजोल और करण की प्रोफेशनल लाइफ की बात
करें तो दोनों जल्द ही फिल्म आदत में नजर आने वाले हैं।