भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, pm मोदी ने जताया शोक, दलेर मेहंदी और हरभजन सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि

feature-image

Play all audios:

Loading...

लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में शुक्रवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। पंजाब केसरी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के अपोलो अस्पताल में दोपहर 12 बजे


के... Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली।Fri, 22 Jan 2021 05:15 PM Share Follow Us on __ लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में शुक्रवार को


दिल्ली में अंतिम सांस ली। पंजाब केसरी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के अपोलो अस्पताल में दोपहर 12 बजे के आसपास उनका निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन


पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी


ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!' > लोकप्रिय भजन गायक > नरेंद्र चंचल जी के निधन के > 


समाचार से अत्यंत दुख हुआ > है। उन्होंने भजन गायन की > दुनिया में अपनी ओजपूर्ण > आवाज से विशिष्ट पहचान > बनाई। शोक की इस घड़ी में > मेरी संवेदनाएं उनके > परिजनों और 


प्रशंसकों के > साथ हैं। ओम् शांति! — Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2021 संगीत सितारों और अन्य हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र चंचल को श्रद्धांजलि दी। दलेर मेहंदी ने लिखा,


"यह जानकर बहुत दुःख हुआ कि प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले नरेंद्र चंचल ने स्वर्ग में रहने के लिए हमें छोड़कर चले गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस


घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हूं।" > Deeply saddened to learn that iconic and most loved > #NarendraChanchal ji has left us for the heavenly abode. In prayers > for


 his soul to rest in peace. Heartfelt condolences to his family > and legions of fans. 🙏 pic.twitter.com/zXEBN07MbM — Daler Mehndi (@dalermehndi) January 22, 2021 पूर्व क्रिकेटर हरभजन


सिंह ने लिखा, "यह जानकर बहुत दुःख हुआ कि प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले नरेंद्र चंचल हमारे बीच नहीं रहे है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना में उनके परिवार के प्रति


हार्दिक संवेदना।" नरेंद्र चचल को जागरण गीत के लिए जाना जाता है। उन्होंने चलो बुलावा आया है जैसे कई लोकप्रिय गीत गाए हैं।