
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
भारत अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है। साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने ये खिताब अपने नाम कर देश को गौरवान्वित किया था। वहीं, अब 8 साल बाद अब एक बार फिर भारत को इसे जीतने का मौका
मिला है। नंदिनी टॉप 4 में पहुंच चुकी हैं और बस एक कदम दूर हैं मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाने से। Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 04:23 PM Share Follow Us on __ राजस्थान
के कोटा जिले की रहने वाली नंदिनी गुप्ता के लिए आज का दिन बेहद खास हो सकता है। वो उन लड़कियों के लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन बन चुकी हैं, जो इस तरह के ब्यूटी पेजेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं। भारत
अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है। साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने ये खिताब अपने नाम कर देश को गौरवान्वित किया था। वहीं, अब 8 साल बाद अब एक बार फिर भारत को इसे जीतने का मौका मिला है।
नंदिनी टॉप 4 में पहुंच चुकी हैं और बस एक कदम दूर हैं मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाने से। ऐसे में नंदिनी ने अपनी दिली ख्वाहिश बताई है कि वो किस एक्टर संग काम करना चाहती हैं। इस एक्टर संग
करना चाहती हैं काम कोटा जिले की रहने वाली 21 साल की नंदिनी गुप्ता पर इस वक्त सबकी नजरें टिकी हैं। द फ्री प्रेस जर्नल के साथ एक खास बातचीत में, नंदिनी ने एक छोटे शहर की सपने देखने से लेकर एक
अंतरराष्ट्रीय रोल मॉडल बनने तक के अपने सफर के बारे में बताया। इसी बातचीत में नंदिनी ने उस बॉलीवुड एक्टर का नाम भी रिवील किया, जिसके साथ वो फिल्म करना चाहती हैं। नंदिनी से जब सवाल किया गया
कि क्या वो बॉलीवुड में काम करना चाहेंगी। इस पर उन्होंने कहा, 'अगर ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी कोई फिल्म मिले, तो उसमें काम करना बहुत अच्छा लगेगा और रणबीर कपूर एक शानदार एक्टर हैं और मैं
उनके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहूंगी।' साउथ में भी है काम करने की इच्छा नंदिनी ने आगे बताया, 'मैंने अभी-अभी अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है। मैं बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में
दिग्गज एक्टर्स संग काम करने के लिए उत्सुक हूं।' बता दें कि नंदिनी गुप्ता नंदिनी गुप्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर नंदिनी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टा
पर नंदिनी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें मौजूद हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।