
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
RCB इवेंट के दौरान बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई। इस हादसे पर विराट कोहली का रिऐक्शन देखने को मिला है। विराट ने कहा है कि उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। वे टूट गए
हैं। Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 5 June 2025 05:32 AM Share Follow Us on __ बेंगलुरु में बुधवार की शाम को हुई एक दिल दहला देने वाली घटना से हर कोई स्तब्ध है। रॉयल चैलेंजर्स
बेंगलुरु यानी आरसीबी के बाग विराट कोहली का भी पहला रिऐक्शन देखने को मिला। विराट कोहली ने देर रात एक पोस्ट करते हुए कहा है कि उनके पास शब्द नहीं हैं। वह पूरी तरह टूट गए हैं। विराट कोहली और
पूरी आरसीबी टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत का जश्न मना रही थी। उसी समय स्टेडियम के बाहर 11 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विराट कोहली ने आरसीबी के
आधिकारिक स्टेटमेंट को शेयर करते हुए लिखा, "मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट गया हूं।" आरसीबी ने बयान जारी करके दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है तथा प्रभावित
परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त किया। आरसीबी ने कहा, ''हम मीडिया में आई उन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, जिनमें दोपहर में टीम के पहुंचने पर बेंगलुरु में लोग
एक जगह इकठ्ठा हुए। सभी की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।" बयान में आगे कहा गया, "रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस दुखद दुर्घटना पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के
प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। घटना के बारे में पता चलते ही हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों
से अनुरोध करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें।'' बता दें कि आरसीबी ने मंगलवार 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल जीता था। 18वें सीजन के फाइनल में पंजाब
किंग्स को आरसीबी ने 6 रन से हराया था और पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई थी। इसी का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु में विक्ट्री परेड रखी गई थी और एक इवेंट चिन्नास्वामी स्टेडियम में रखा गया था।
भीड़ ज्यादा थी और हालात यहां बेकाबू हो गए, जिसके कारण भगदड़ की स्थिति हो गई।