
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
विराट कोहली ने आरसीबी के लिए पहली ट्रॉफी जीतने के बाद अनुष्का शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब आप प्रोफेशनल तौर पर खेलते हैं तो आपको पता चलता है कि आपके लिए कोई कितना त्याग कर रहा है।
Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 June 2025 05:37 AM Share Follow Us on __ आखिरकार विराट कोहली का एक बड़ा ख्वाब मंगलवार 3 जून को मुकम्मल हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने 18
साल में पहली बार खिताब जीत आईपीएल में हासिल की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल की ट्रॉफी उठाई। इस दौरान विराट कोहली इमोशनल हो गए और मैच के बाद
उन्होंने बताया कि इस ट्रॉफी के लिए वे और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा किस दर्द से गुजरी हैं। 17 सीजन विराट की आंखों में गम के आंसू थे, लेकिन 18वें सीजन उनकी आंखें खुशी से नम थीं। जैसे ही आखिरी
गेंद पर आरसीबी की जीत सुनिश्चित हुई तो विराट कोहली अपने आप को रोक नहीं पाए और जमीन पर मुंह रखकर अपने आंसुओं को बहने दिया। इसके बाद जब उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को हग किया और माथे को
चूमा तो भी उनकी आंखें भीगी हुई थीं। ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए विराट कोहली ने 18 साल बाद आईपीएल जीतने में अनुष्का शर्मा की भूमिका को भी श्रेय दिया। अनुष्का शर्मा हमेशा से विराट कोहली का
सपोर्ट सिस्टम रही हैं। ये भी पढ़ें:खुशी मिली इतनी..18 साल का इंतजार पूरा हुआ तो कोहली की आंखों से छलके आंसू विराट कोहली ने खिताबी मैच के बाद कहा, "हमें बस चूकते हुए देखना। आपका जीवन साथी
आपके खेलने के लिए क्या करता है - त्याग, प्रतिबद्धता, और हर मुश्किल समय में आपका साथ देना - ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते। जब आप प्रोफेशनल रूप से खेलते हैं, तभी आप
पर्दे के पीछे की कई चीजों को समझ पाते हैं और वे किन परिस्थितियों से गुजरते हैं। अनुष्का भावनात्मक रूप से जिस दौर से गुजरी है। मुझे निराश और हताश देखना, खेलों में आना, बैंगलोर से इतना जुड़ा
होना (वह भी बैंगलोर की लड़की है), और आरसीबी से जुड़ा होना - यह उसके लिए बहुत-बहुत खास है, और वह इस पर बहुत-बहुत गर्व करने वाली है। धन्यवाद।"