
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
IPL 2025 का यह सीजन सही में रिकॉर्ड तोड़ रहा। टूर्नामेंट को आरसीबी के रूप में नया चैंपियन मिला तो वहीं सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्कों के साथ 6 बड़े रिकॉर्ड टूटे। यह सीजन इसी के साथ
इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 4 June 2025 08:30 AM Share Follow Us on __ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पंजाब किंग्स पर धमाकेदार जीत के साथ
IPL 2025 का अंत हुआ। IPL 2025 का यह सीजन सही में रिकॉर्ड तोड़ रहा। टूर्नामेंट को आरसीबी के रूप में नया चैंपियन मिला तो वहीं सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्कों के साथ 6 बड़े रिकॉर्ड टूटे। यह
सीजन इसी के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। फाइनल में भले ही दोनों टीमें 200 रन का आंकड़ा ना छू पाई हो, मगर इस सीजन सर्वाधिक 200 प्लस स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड बना। आईए एक नजर IPL
2025 में बने रिकॉर्ड्स की सूची पर डालते हैं- ये भी पढ़ें:RCB के इस खिलाड़ी के पास अब 1 नहीं बल्कि हैं 4-4 IPL ट्रॉफी, जानें कैसे एक सीजन में सबसे ज्यादा रन: 26381 एक सीजन में सबसे ज्यादा
रन/विकेट: 30.39 एक सीजन में सबसे ज्यादा आरपीओ: 9.62 ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट…कौन क्या जीता? देखें LIST एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके: 2245 एक सीजन में
सबसे ज्यादा छक्के: 1294 सीजन सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का स्कोर: 52 बात IPL 2025 फाइनल की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की टीम ने बिना किसी खिलाड़ी के अर्धशतक के दम पर
निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली 43 रनों के साथ टीम का हाईएस्ट स्कोरर रहे। पंजाब के लिए काइल जैमिंसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए। ये भी पढ़ें:श्रेयस अय्यर से हो
गई बड़ी गलती...RCB के खिलाफ नहीं चला 'सरपंच साहब' का जादू इस स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को सधी हुई शुरुआत मिली। प्रभसिमरन सिंह और प्रयांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर
में 43 रन जोड़े। इसके बाद जोश इंग्लिस ने 39 रन बनाे। मगर जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हुए तो पूरी टीम कॉन्फिडेंस खो बैठे। शशांक सिंह ने जरूर 30 गेंदों में 61 रन बनाए, मगर उनकी पारी टीम
को जीत नहीं दिला सकी।