
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
भारतीय क्रिकेट रिंकू सिंह की प्रिया सरोज से कैसे मुलाकात हुई? प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने राज खोला है। रिंकू और प्रिया की इस साल नवंबर में शादी होगी। भाषा Sun, 1 June 2025 06:05 PM Share
Follow Us on __ भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह की शादी जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से तय हो गई है और दोनों की रिंग सेरेमनी (सगाई
की रस्म) आठ जून को लखनऊ में होगी। प्रिया सरोज के पिता और जौनपुर के केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने रविवार को इस रिश्ते की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रिंग सेरेमनी में
परिवार के सदस्य करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल होंगे। शादी परंपरागत तरीके से इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। इस शादी समारोह में क्रिकेट जगत के सितारे, बॉलीवुड हस्तियां,
उद्योगपति और प्रमुख राजनेताओं को आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में रिंकू सिंह के परिजनों से मुलाकात के बाद दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ। तूफानी
सरोज ने कहा, ‘‘रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। प्रिया की सहेली के पिता (जो एक क्रिकेटर हैं) के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने परिजनों की रजामंदी से शादी का फैसला
लिया।’’ पेशे से अधिवक्ता 26 साल की प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं। ये भी पढ़ें:'थप्पड़ कांड' के बाद कुलदीप और रिंकू ने चौंकाया, इस नए वीडियो में दिखी नई कहानी 27 साल के रिंकू
सिंह ने भारत के लिए दो वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले रिंकू इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। सपा
विधायक के करीबियों के अनुसार, शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय लिया और अब एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।