
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड अहमदाबाद में कुछ खास नहीं रहा है। यहां खेले 7 मैचों में टीम को 5 में हार का सामना करना पड़ा है। यहां एकमात्र जीत MI को 2014 में मिली
थी। Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 11:58 AM Share Follow Us on __ पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस IPL 2025 का क्वालीफायर-2 आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम
में खेला जाना है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम मंगलवार, 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल खेलेगी। PBKS vs MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम
में रिकॉर्ड जान कप्तान हार्दिक पांड्या की धड़कने थोड़ी बढ़ी होंगी। जी हां, मुंबई का रिकॉर्ड इस मैदान पर काफी खराब रहा है। टीम ने यहां खेले 7 में से 5 मैच गंवाए हैं, वहीं एकमात्र जीत जो
मुंबई को इस मैदान पर मिली है वो 11 साल पहले 2014 में मिली थी। पंजाब किंग्स क्वालीफायर-2 में इसका फायदा जरूर उठाना चाहेगी। ये भी पढ़ें:PBKS vs MI मैच में टॉस निभाएगा अहम भूमिका, 7 में से 6 बार
ऐसा करने वाली टीम जीती 2014 के बाद से मुंबई इंडियंस कभी अहमदाबाद में नहीं जीती अहमदाबाद के इस स्टेडियम को पहले मोटेरा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता था। इस मैदान पर मुंबई इंडियंस को पहली
और एकमात्र जीत 19 मई 2014 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। इस मैच को MI ने 25 रनों से अपने नाम किया था। ये भी पढ़ें:PBKS या MI कौन खेलेगा RCB के साथ फाइनल? एबी डी विलियर्स ने कर दी बड़ी
भविष्यवाणी नहीं टूट रहा मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला 2014 के बाद मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर 5 मैच खेले हैं और हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 2015 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने
ही हराया था, वहीं इसके बाद 2023 से मेजबान गुजरात टाइटंस ने लगातार चार बार धूल चटाई है। ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का आज कैसे रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा? जानें लीग स्टेज
में पंजाब किंग्स से हारकर आ रही है मुंबई इंडियंस IPL 2025 लीग स्टेज का अंत होते-होते पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना हुआ। तब तक दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी,
मगर टॉप-2 की जंग जारी थी। पंजाब और मुंबई, दोनों के लिए टॉप-2 में जगह पक्की करने के लिए यह मैच जरूरी थी। इस महत्वपूर्ण मैच में PBKS ने MI को धूल चटाई। वहीं पिछले 5 मैचों में भी पंजाब मुंबई से
3-2 से आगे है।