
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के दौरान प्रदेश के नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की
संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ में मॉनसून की एंट्री के साथ प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों झमाझम बारिश का दौर चला, लेकिन अब सिस्टम नहीं बनने से कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो रही
है। मॉनसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितयां अभी नहीं बन रही हैं, जिसके कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बस्तर संभाग में ही अटका हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
किया है। यहां तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इधर पिछले तीन-चार दिनों से अच्छी बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार के
लिए उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिले के येलो अलर्ट जारी किया
है। यहां बारिश के साथ बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। रायपुर में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। सूर्यदेवता के तेवर
से उमस और गर्मी का भी अहसास हो रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के दौरान
प्रदेश के नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। राजनांदगांव सबसे गर्म,
अंबिकापुर ठंडा मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की
संभावना नहीं जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, सक्ती, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश
में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस सिस्टम की वजह से हो रही बारिश मॉनसून की उत्तरी सीमा
मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप बालुरघाट से होकर गुजरना जारी है। सुबह की उत्तर-दक्षिण द्रोणिका मोटे तौर पर अक्षांश 22°N के उत्तर में देशांतर 87°E के साथ औसत
समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से लेकर बिहार के मध्य भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के मध्य भागों से होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक औसत समुद्र तल पर
एक द्रोणिका है। इसके प्रभाव से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मेघगर्जन के साथ तेज हवा (30-40 Kmph) भी चल सकती है। रिपोर्ट- संदीप दीवान