
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
मेरठ के वेदांश गर्ग ने जेईई एडवांस में 13वीं रैंक हासिल की है। जेईई मेन में 35वीं रैंक पाने वाले वेदांश ने जेईई एडवांस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टॉप आईआईटी में प्रवेश पक्का कर लिया
है Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मेरठMon, 2 June 2025 01:20 PM Share Follow Us on __ मेरठ में गढ़ रोड स्थित कल्याण नगर निवासी वेदांश गर्ग ने जेईई एडवांस में 13वीं रैंक
पाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जेईई मेन में 35 वीं रैंक पाने वाले वेदांश ने जेईई एडवांस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टॉप आईआईटी में प्रवेश पक्का कर लिया है। बेटे की इस उपलब्धि पर
परिजन बेहद खुश हैं। वेदांश के पिता सुमित गर्ग और कविता गर्ग शिक्षा से जुड़े हुए हैं और शिक्षाविद हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल मिलने पर वेदांश गर्ग की शुरू से ही पढ़ाई में बेहद रुचि थी।
वेदांश ने सेंट मेरीज एकेडमी में 10 वीं जिले में दूसरा स्थान हासिल किया था। दसवीं के बाद ही वेदांश ने जेईई की तैयारी शुरू कर दी और कोटा में एलन कोचिंग इंस्टीटयूट में प्रवेश लिया। कोटा में ही
वेदांश ने मां भारती पब्लिक स्कूल से 12 वीं 97 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। वेदांश के अनुसार उसे चाचा अमित गर्ग, डॉ.अंकित गर्ग और अदित गर्ग से कड़ी मेहनत की प्रेरणा मिली। ये भी पढ़ें:कोटा
के रजित बने JEE एडवांस्ड टॉपर, जानें Main में क्या थी रैंक, कैसे की तैयारी वेदांश की दादी शारदा गर्ग और मां कविता गर्ग खुद शिक्षिका रही हैं। मां कविता गर्ग ने बेटे के भविष्य के लिए शिक्षक की
नौकरी भी छोड़ दी थी। वेदांश के दादा रामगोपाल गर्ग ने भी बच्चों को हमेशा उच्च शिक्षा के लिये प्रेरित किया। वेदांश ने जेईई मेन में 99.999 परसेंटाइल के साथ 35 वीं रैंक पाई थी। इसी क्रम को आगे
बढ़ाते हुए वेदांश ने जेईई एडवांस में 13 वीं रैंक देकर मेरठ का नाम रोशन कर दिया।