हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2018: इस तारीख को जारी होगा 10वीं और 12वीं का परिणाम

feature-image

Play all audios:

Loading...

HARYANA BOARD RESULT 2018: द बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन हरियाणा (BSEH)का 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट 20 मई को जारी होंगे। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने दी। इस साल हरियाणा में


10वीं... लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 24 April 2018 06:55 PM Share Follow Us on __ Haryana Board Result 2018: द बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन हरियाणा (BSEH)का 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट


20 मई को जारी होंगे। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने दी। इस साल हरियाणा में 10वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू हुई थीं जिसमें 3,83,499 छात्रों ने भाग लिया था। वहीं 12वीं की


परीक्षा में दो लाख 46 हजार से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया और इस कक्षा की परीक्षाएं सात मार्च से 2 अप्रैल तक चली थीं। 2017 में राज्य में 10वीं की परीक्षा में 318000 छात्रों ने भाग लिया था


जिसमें 175000 लड़के और 143000 लड़कियां थी। पिछली बार पास होने वाले कुछ छात्रों का परसेंटेज महज 50.49 फीसदी रहा था। इसी प्रकार 12वीं में पास होने वाले छात्रों को परसेंटेज 64.5 रहा था। पिछली


बार से कम पकड़े गए नकलची- इस बार बड़ी संख्या में नकलचियों के पकड़े जाने की खबर है हालांकि यह संख्या पिछले साल से कम है। इस बार 10वीं और 12वीं में कुल 4976 छात्रों के खिलाफ अनुचित साधनों का


प्रयोग करने का मामला दर्ज हुआ जबकि पिछले 5300 छात्रों को परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाया गया था। रिजल्ट जारी होने पर छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट


bseh.org.in पर देख सकते हैं।