Neet result 2024 live , toppers , cut off : नीट रिजल्ट में 67 छात्रों ने किया टॉप, सबकी रैंक-1, देखें टॉपर लिस्ट और कटऑफ

feature-image

Play all audios:

Loading...

| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 05 Jun 2024 07:19 AM हमें फॉलो करें NEET Result 2024 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का रिजल्ट exams.nta.ac.in/NEET और


neet.ntaonline.in पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी एनटीए नीट वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET और neet.ntaonline.in पर जाकर नीट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को नीट रिजल्ट चेक करने के लिए


अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल्स डालनी होगी।  नीट में इस बार रिकॉर्ड 67 छात्रों ने टॉप किया है। इन सभी रैंक 1 आई है। इन सभी स्टूडेंट्स के 99.997129 परसेंटाइल मार्क्स आए हैं। 


इससे एक दिन पहले 3 जून को एनटीए ने नीट फाइनल आंसर-की जारी की थी। एनटीए नीट रिजल्ट 14 जून को आने की संभावना थी लेकिन इसे 10 दिन पहले ही घोषित कर दिया गया। इस साल करीब 24 लाख बच्चों ने नीट


यूजी यानी मेडिकल की प्रवेश परीक्षा दी थी। एनटीए ने नीट की आंसर-की 29 मई को जारी की थी जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1 जून तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद


फाइनल आंसर-की जारी की गई। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही नीट का रिजल्ट जारी किया गया। नीट का आयोजन देश भर में 5 मई को पेन पेपर मोड में किया गया था। नीट के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में


एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला होता है। इसके अलावा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस)


के लिए भी अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा के मार्क्स के जरिए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस हॉस्पिटल के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे। इस बार नीट में 24 लाख विद्यार्थी बैठे थे।  Result


Direct Link 5 Jun 2024, 07:19:24 AM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट क्वालिफाई करने वाले छात्रों के हिसाब से राजस्थान तीसरे नंबर पर रहा NEET Result 2024 Live : टॉपर देने में नंबर 1 और छात्रों


के क्वालिफाई करने के हिसाब से राजस्थान तीसरे नंबर पर रहा। यूपी पहले और महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा। राजस्थान से 1.21 लाख छात्र काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे। 5 Jun 2024, 07:16:56 AM IST NEET


RESULT 2024 LIVE : नीट के इतिहास में पहली बार 67 स्टूडेंट्स की एआईआर-1, मिले 720 में से 720 अंक NEET Result 2024 Live : नीट यूजी में पहली बार 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक मिले। कट ऑफ


137 अंकों से बढ़कर 164 अंक पहुंच गई। यह अब तक का सबसे अधिक हाई स्कोरिंग रिजल्ट रहा है। राजस्थान में सबसे अधिक 11 छात्रों को 100 प्रतिशत अंक मिले। तमिलनाडु से आठ और महाराष्ट्र के सात छात्रों


ने उपलब्धि हासिल की। 4 Jun 2024, 09:22:11 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट कटऑफ में हुआ जबरदस्त इजाफा NEET RESULT 2024 LIVE : इस वर्ष नीट परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स में इजाफा देखा


गया है। पिछले साल अनारक्षित श्रेणी के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स की सीमा 720-137 थी और यह इस साल बढ़कर 720-164 हो गई है। इसी तरह, ओबीसी एससी और एसटी श्रेणियों के लिए, यह पिछले साल 136-107 से


बढ़कर इस साल 163-129 हो गई है। नीट में इस बार रिकॉर्ड 67 छात्रों ने टॉप किया है। इन सभी रैंक 1 आई है। इन सभी स्टूडेंट्स के 99.997129 परसेंटाइल मार्क्स आए हैं। नीट का आयोजन देश भर में 5 मई को


पेन पेपर मोड में किया गया था। 4 Jun 2024, 08:35:12 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : दिव्यांश और सुजॉय दत्ता दिल्ली के टॉपर हैं NEET Result 2024 Live :  दिव्यांश और सुजॉय दत्ता सामान्य श्रेणी


के तहत दिल्ली के टॉपर हैं। दोनों ने 99.997129 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। सेंट्रल लिस्ट के अनुसार ओबीसी - (एनसीएल) के तहत मृदुल मान्या आनंद और लक्ष्य ने भी दिल्ली में टॉप किया है। दोनों ने


99.997129 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। 4 Jun 2024, 08:34:03 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : महाराष्ट्र के टॉपर NEET Result 2024 Live : वेद सुनीलकुमार शेंडे, शुभन सेनगुप्ता, उमयमा मालबारी, पलांशा


अग्रवाल, कृष्णमूर्ति पंकज शिवाल सामान्य श्रेणी के तहत महाराष्ट्र राज्य के टॉपर हैं। 4 Jun 2024, 08:31:31 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : ये हैं नीट टॉपरों की लिस्ट , ये हैं 67 विद्यार्थी


NEET Result 2024 Live : ये हैं नीट टॉपरों की लिस्ट , ये हैं 67 विद्यार्थी वेद सुनीलकुमार शेंडे सैयद आरिफ़िन यूसुफ़ एम मृदुल मान्या आनंद आयुष नौगरैया मज़िन मंसूर रूपायन मंडल अक्षत पंगरिया


शौर्य गोयल तथागत अवतार चाँद मलिक प्रचिता शैलजा एस सौरव दिव्यांश गुणमय गर्ग आदर्श सिंह मोयल आदित्य कुमार पांडा अर्घ्यदीप दत्ता श्रीराम पी ईशा कोठारी कस्तूरी संदीप चौधरी शशांक शर्मा शुभन


सेनगुप्ता सक्षम अग्रवाल आर्यन शर्मा कहकशा परवीन देवदर्शन आर नायर गट्टू भानुतेजा साई उमायमा मालबारी कल्याण वी सुजॉय दत्ता श्याम झंवर आर्यन यादव मानव प्रियदर्शी पलांश अग्रवाल रजनीश पी ध्रुव


गर्ग कृष्णमूर्ति पंकज शिवाल श्रीनंद शर्मिल वेद पटेल सैम श्रेयस जोसेफ जयति पूर्वाजा एम माने नेहा कुलदीप ऋतिक राज कृति शर्मा तैजस सिंह अर्जुन किशोर रोहित आर अभिषेक वी जे सबरीसन एस दर्श पगदर


शिखिन गोयल अमीना आरिफ कडीवाला देवेश जोशी ऋषभ शाह पोरेड्डी पवन कुमार रेड्डी अभिनव सुनील प्रसाद समित कुमार सैनी इरम काजी वदलापुडी मुकेश चौधरी अभिनव किसना खुशबू कृष लक्ष्य अंजलि जाह्नवी प्रतीक


4 Jun 2024, 08:29:14 PM IST NEET 2024 RESULT LIVE: 67 उम्मीदवारों ने रैंक 1 हासिल की NEET 2024 Result Live: इस साल नीट में कुल 67 उम्मीदवारों ने रैंक 1 हासिल की  है । इसमें 14 लड़कियां हैं


और 53 लड़के हैं।  4 Jun 2024, 08:27:28 PM IST NEET 2024 RESULT LIVE: राजस्थान को मिले सबसे ज्यादा टॉपर्स NEET 2024 Result Live: इस साल राजस्थान के कुल 11 उम्मीदवारों ने NTA NEET रिजल्ट में


रैंक 1 हासिल की है। 4 Jun 2024, 08:26:40 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट की कटऑफ क्या रही                                                         वर्ष 2023                          वर्ष


2024 कैटेगरी    क्वालिफाइंग क्राइटेरिया    मार्क्स रेंज छात्रों की संख्या      मार्क्स रेंज छात्रों की संख्या यूआर/ईडब्ल्यूएस 50वां परसेंटाइल 720-137 1014372                    720-164


1165904 ओबीसी 40वां परसेंटाइल 136-107 88592                            163-129 100769 एससी 40वां परसेंटाइल 136-107 29918                             163-129 34326 एसटी 40वां परसेंटाइल


136-107 12437                                 163-129 14478 यूआर/EWS और दिव्यांग 45वां परसेंटाइल 136-121 405     163-146 455 ओबीसी और  दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 120-107 179                 


145-129 270 एससी और  दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 120-107 50                          145-129 55 एसटी और  दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 120-108 23                         145-129 11 4 Jun 2024,


08:17:41 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट में 67 छात्रों की रैंक -1, देखें टॉपरों की लिस्ट NEET Result 2024 Live : नीट में इस बार रिकॉर्ड 67 छात्रों ने टॉप किया है। इन सभी रैंक 1 आई है।  4


Jun 2024, 08:17:02 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट में 131626 पास हुए NEET Result 2024 Live : इस वर्ष 2406079 अभ्यर्थियों ने नीट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2333297


अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 1316268 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं 4 Jun 2024, 07:49:17 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट यूजी 2024 टॉपर कौन है NEET Result 2024 Live :  एनटीए


ने नीट यूजी 2024 टॉपर लिस्ट फिलहाल जारी नहीं की है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जयपुर के समित कुमार सैनी और देवेश जोशी ने नीट यूजी 2024 परीक्षा में टॉप किया है। इन दोनों


स्टूडेंट्स ने पूरे मार्क्स यानी 720 अंक हासिल किए हैं। नीट यूजी टॉपर लिस्ट 2024 के लिए फिलहाल एनटीए के ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। 4 Jun 2024, 07:47:39 PM IST NEET RESULT 2024


LIVE : पिछले साल कितना रहा कटऑफ NEET Result 2024 Live :  पिछले साल कितना रहा कटऑफ पिछले साल, सामान्य श्रेणी के लिए नीट यूजी कटऑफ पर्सेंटाइल एमबीबीएस और बीडीएस उम्मीदवारों के लिए 50 और ओबीसी,


एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 था। बता दें कि एनटीए अखिल भारतीय कॉमन मेरिट सूची में प्राप्त उच्चतम अंकों के आधार पर नीट यूजी का पर्सेंटाइल तय करता है। 4 Jun 2024, 07:46:47 PM IST NEET


RESULT 2024 LIVE : ये हैं देश के टॉप मेडिकल कॉलेज, देखें नाम NEET Result 2024 Live :  यहां जानें देश के टॉप मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क या एनआईआरएफ रैंकिंग


हर साल जारी की जाती है। किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेने से पहले एनआईआरएफ रैंकिंग को चेक करना चाहिए। अगर आप इस साल MBBS, BAMS, BUMS, BHMS आदि कोर्सेज में एडमिशन लेकर मेडिकल डिग्री


लेना चाहते हैं तो आइए एनआईआरएफ रैकिंग के आधार पर जानते हैं देश के टॉप मेडिकल कॉलेज के नाम और उनके NIRF स्कोर 1- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स, दिल्ली), स्कोर- 94.32 2- पोस्ट


ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर चंडीगढ़), स्कोर- 81.10 3- क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी, वेल्लोर), स्कोर- 75.29 4 - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड


न्यूरो साइंसेज (NIMHANS, बेंगलुरु), स्कोर- 72.46 5 - जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER, पुडुचेरी), स्कोर- 72.10 6- अमृता विश्व विद्यापीठम (कोयंबटूर),


स्कोर- 70.84 7- संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ), स्कोर- 69.62 8- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू, वाराणसी), स्कोर- 68.75 9- कस्तूरबा मेडिकल


कॉलेज (केएमसी, मणिपाल), स्कोर- 66.19 10 - श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (एससीटीआईएमएसटी, केरल), स्कोर- 65.24 4 Jun 2024, 07:41:25 PM IST NEET RESULT 2024


LIVE : नीट में 13.16 लाख बच्चे पास NEET Result 2024 Live : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल 13.16 लाख बच्चों ने नीट परीक्षा पास की है। पिछले साल 11.45 लाख उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे। 4 Jun


2024, 07:40:33 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का रिजल्‍ट जारी हुआ NEET Result 2024 Live : इस साल करीब 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने नीट यूजी परीक्षा के लिए


रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 10 लाख से ज्‍यादा छात्र, 13 लाख से अधिक छात्राएं और 24 छात्र थर्ड जेंडर के थे। देश भर में 5 मई को नीट यूजी एग्जाम हुआ था। इसके लिए देशभर में 557 एग्जाम सेंटर और


विदेश में 14 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। ये एग्जाम दिन में 2 बजे से 5 बजे तक हुआ था। 4 Jun 2024, 07:39:40 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : आधिकारिक तौर पर टॉपर्स के नाम अभी जारी नहीं NEET Result


2024 Live : NTA ने NEET परीक्षा का परिणाम तो घोषित किया है, लेकिन अब तक किसी टॉपर के नाम की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयपुर के समित कुमार सैनी और देवेश जोशी ने परीक्षा


में टॉप किया है। समित और देवेश को परीक्षा में 720 में से 720 नंबर मिले हैं। 4 Jun 2024, 07:31:19 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : क्या 89 स्टूडेंट्स ने किया है नीट में टॉप NEET Result 2024


Live : सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें है कि नीट में 89 स्टूडेंट्स ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं। 89 स्टूडेंट्स ने नीट में टॉप किया है। हालांकि एनटीए ने अभी टॉपरों की लिस्ट आधिकारिक तौर पर


जारी नहीं की है। 4 Jun 2024, 07:28:27 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट टॉपर - समित कुमार सैनी और देवेश जोशी NEET Result 2024 Live : रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर के समित कुमार सैनी और देवेश


जोशी ने 720 में से 720 मार्क्स हासिल कर टॉप किया है।  4 Jun 2024, 07:25:08 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर याचिकाकर्ता के तर्क NEET Result 2024 Live :


नीट परीक्षा रद्द कराने के लिए डाली गई याचिका में आरोप लगाया गया कि पांच मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी हुई और याचिकाकर्ताओं के संज्ञान में प्रश्नपत्र लीक होने के कई मामले सामने आए


थे। याचिकाकर्ता का कहना है कि कथित पेपर लीक संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन है, क्योंकि इससे कुछ अभ्यर्थियों को अन्य अभ्यर्थियों की तुलना में अनुचित लाभ मिला, जिन्होंने


निष्पक्ष तरीके से परीक्षा देने का विकल्प चुना था। वकील उषा नंदिनी वी के जरिए एक जून को दायर की गई याचिका इस सप्ताह अवकाशकालीन पीठ के समक्ष सूचीबद्ध की जा सकती है। 4 Jun 2024, 07:24:29 PM


IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट परीक्षा रद्द कराने के लिए कोर्ट में याचिका NEET Result 2024 Live : पेपर लीक होने की खबरों के बीच अभ्यर्थियों के एक समूह ने नए सिरे से नीट यूजी 2024 परीक्षा


कराने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। शिवांगी मिश्रा और अन्य द्वारा दायर याचिका में एनटीए को पक्षकार बनाया गया है और नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिए जाने का


आग्रह करते हुए प्रश्नपत्र लीक होने एवं परीक्षा की शुचिता का मुद्दा उठाया गया है। 4 Jun 2024, 07:23:17 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट टॉपरों की लिस्ट और कटऑफ कुछ देर में होगी जारी NEET


Result 2024 Live : अभ्यर्थियों को नीट रिजल्ट चेक करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल्स डालनी होगी।  स्कोर कार्ड लिंक जारी करने के बाद अब एनटीए जल्द ही टॉपरों की लिस्ट और


कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स व परसेंटाइल मार्क्स जारी करने वाला है।  4 Jun 2024, 07:22:39 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट NEET Result 2024 Live : नीट रिजल्ट


चेक करने के लिए वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET neet.ntaonline.in ntaresults.nic.in 4 Jun 2024, 07:20:40 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : 10 दिन पहले जारी किया गया नीट रिजल्ट NEET Result 2024


Live : एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का रिजल्ट संभावित तिथि से 10 दिन पहले घोषित कर दिया है। नीट के नतीजे 14 जून को संभावित थे।  4 Jun 2024, 07:19:38 PM IST NEET


RESULT 2024 LIVE : कल ही आई थी नीट की फाइनल आंसर-की NEET Result 2024 Live : एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की फाइनल आंसर-की के बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया है। जो


विद्यार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर जाकर नीट यूजी का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कल एनटीए ने नीट की फाइनल आंसर-की जारी की थी। इससे पहले एनटीए


ने नीट की आंसर-की 29 मई को जारी की थी जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1 जून तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई। फाइनल आंसर-की के आधार पर


ही नीट का रिजल्ट जारी किया गया। 4 Jun 2024, 07:17:23 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : ये है नीट की टाई ब्रेकिंग पॉलिसी के 7 चरण NEET Result 2024 Live : जिसके बायोलॉजी (बॉटनी एंड जूलॉजी) में


ज्यादा मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा। अगर इससे फैसला नहीं हो पाता है तो केमिस्ट्री और फिर फिजिक्स के अंकों की तुलना की जाएगी।  1- जिसके बायोलॉजी (बॉटनी एंड जूलॉजी) में ज्यादा


मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा।  2- अगर बॉयोलॉजी वाले फैक्टर से रैंक तय नहीं होती तो फिर केमिस्ट्री के मार्क्स देखे जाएंगे। केमिस्ट्री में जिसके ज्यादा मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में


ऊपर रखा जाएगा।  3- इसके बाद फिजिक्स के मार्क्स देखे जाएंगे।  जिसके फिजिक्स में ज्यादा मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा।  4- जिसने सही उत्तरों की तुलना में कम गलत उत्तर दिए होंगे,


उसे ऊपर रखा जाएगा।  5-  इसके बाद जिस उम्मीदवार का बायोलॉजी (बॉटनी व जूलॉजी ) में अटेम्प्टेड गलत उत्तर और सही उत्तरों का अनुपात कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा।  6- इसके बाद जिस उम्मीदवार का


केमिस्ट्री में अटेम्प्टेड गलत उत्तर और सही उत्तरों का अनुपात कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा।  7- जिस उम्मीदवार का फिजिक्स में अटेम्प्टेड गलत का प्रतिशत कम होगा।  4 Jun 2024, 07:16:30 PM IST NEET


RESULT 2024 LIVE : क्या है नीट की टाई ब्रेकिंग पॉलिसी  NEET Result 2024 Live : नीट परीक्षा में दो या उससे अधिक छात्रों के नंबर एक समान आने पर किसे मेरिट में ऊपर रखा जाएगा, यह टाई ब्रेकिंग


पॉलिसी से ही तय होता है। इस बार छात्रों के बराबर नंबर आने पर उनकी रैंक तय करने के लिए सबसे पहले उनके बायोलॉजी के नंबर देखें जाएंगे। जिसके बायोलॉजी (बॉटनी एंड जूलॉजी) में ज्यादा मार्क्स


आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा। अगर इससे फैसला नहीं हो पाता है तो केमिस्ट्री और फिर फिजिक्स के अंकों की तुलना की जाएगी। 4 Jun 2024, 07:15:58 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : नीट परीक्षा के


जरिए MBBS में होता है एडमिशन NEET Result 2024 Live : नीट के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य


विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला होता है। इसके अलावा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए भी अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा के मार्क्स के जरिए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस


हॉस्पिटल के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे।  4 Jun 2024, 07:15:15 PM IST NEET RESULT 2024 LIVE : कब हुई थी नीट परीक्षा NEET Result 2024 Live : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन


देश भर में 5 मई को पेन पेपर मोड में किया गया था। इस बार नीट में 24 लाख विद्यार्थी बैठे थे। रिकॉर्ड संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। 4 Jun 2024, 07:13:52 PM IST NEET


RESULT 2024 LIVE : EXAMS.NTA.AC.IN/NEET पर कैसे चेक करें नीट रिजल्ट NEET Result 2024 Live : नीट रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे चेक करें- - exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं या ऊपर दिए गए डायरेक्ट


लिंक पर क्लिक करें। - NEET स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें।  - एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल्स डालें। सब्मिट पर क्लिक करें। - आपके सामने आपका स्कोर कार्ड व रिजल्ट आ जाएगा। इसे


डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें। PreviousNext