
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
स्वास्थ्य बीमा खरीदने के बाद भी पहले से मौजूद बीमारियों का कवर बीमा कंपनियां तत्काल उपलब्ध नहीं कराती थी। अधिकांश स्वास्थ्य बीमा कंपनियां प्री-एक्सिटिंग डिजीज (पुराने रोगों) के लिए प्रतिक्षा
अवधि एक... स्वास्थ्य बीमा खरीदने के बाद भी पहले से मौजूद बीमारियों का कवर बीमा कंपनियां तत्काल उपलब्ध नहीं कराती थी। अधिकांश स्वास्थ्य बीमा कंपनियां प्री-एक्सिटिंग डिजीज (पुराने रोगों) के
लिए प्रतिक्षा अवधि एक माह से लेकर दो साल तक रखती थी लेकिन अब आपको बीमा खरीदने के दिन से ही पहले से मौजूद बीमारियों का कवर मिल जाएगा। कई बीमा कंपनियां व्यक्तिगत पॉलिसी लेकर आई है जिसमें पहले
दिन से पुराने रोगों का कवर मिलेगा। उदाहरण के लिए आदित्य बिड़ला की एक्टिव हेल्थ प्लेटिनम एनहांस्ड पॉलिसी में पहले दिन से अस्थमा, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियां
शामिल हैं। दूसरी ओर, स्टार कार्डियक केयर-गोल्ड और एचडीएफसी एर्गो हेल्थ एनर्जी गोल्ड पॉलिसी मधुमेह और उच्च रक्तचाप से उत्पन्न सभी बीमारियों का खर्च वहन करेगी। इसमें अस्पताल में शामिल खर्च
शामिल है। ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में यह परेशानी नहीं बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियों की ओर से दी जाने वाल ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में पहले दिन से मौजूदा बीमारियों को कवर
दिया जाता है। हालांकि, यह सुविधा व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में उपलब्ध नहीं थी। बीमा कंपनियां प्रतिक्षा अवधि पूरी होने पर ही पहले से मौजूद बीमारियों को कवर प्रदान करती है। अब व्यक्तिगत
बीमा में यह सुविधा मिल जाने से आम उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। मौजूदा बीमारियों को लेकर गतल अवधारणा लोगों में एक गलत धारणा है कि यदि वह पहले से मधुमेह या उच्च रक्तचाप जैसी बीमारी से
ग्रसित हैं तो वे स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के लिए पात्र नहीं हो सकते हैं। उनमें से कुछ लोग सोचते हैं कि भले ही वे एक अच्छी बीमा कंपनी से पॉलिसी खरीद लें लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के पर कवर की
राशि इलाज खर्च के लिए प्रर्याप्त नहीं होगी। पॉलिसी लेने से पहले अच्छी तरह समझें किसी भी कंपनी से स्वास्थ्य बीमा लेने से पहले उसके फायदे औैर शामिल बीमारियों के कवर के बारे में जानकारी
जुटाएं। अगर खुद से समझ में नहीं आए तो किसी वित्तीय सलाहकार से मदद लें। दरअसल हर हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम से एक लिस्ट जुड़ी होती है, जिसके जरिये यह बताया जाता है कि किन-किन बीमारियों का इलाज उस
योजना में शामिल नहीं है। हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को इस आधा पर परखें कि इनमें किन बीमारियों का शामिल किया गया है और किसे नही। पॉलिसी डॉक्यूमेंट में इसका जिक्र होता है। 43 गंभीर बीमारियां एक
ही पॉलिसी में कवर बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने क्रिटि केयर नाम से एक बीमा पॉलिसी लांच की है। यह एक ऐसी पॉलिसी है, जिसमें 43 गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। इसमें ग्राहक अपने हिसाब
से अपने कवरेज को किसी भी या 5 सेक्शन में डिजाइन कर सकता है। इसमें वेटिंग पीरियड से लेकर सर्वाइवल पीरियड तक शामिल है। इसमें शुरुआती और एडवांस दोनों चरण में कवरेज होगा।