- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल के मैदान में वाईसीसी के तत्वावधान में राज्य-स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आरंभ होने पर एक समारोह का आयोजन किया गया। एसपी सुशील कुमार,
एसडीओ मुरली... Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 2 March 2020 11:39 PM Share Follow Us on __ सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल के मैदान में वाईसीसी के तत्वावधान में
राज्य-स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आरंभ होने पर एक समारोह का आयोजन किया गया। एसपी सुशील कुमार, एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, डीएसपी रंजन कुमार, मुंगेर चैंबर्स आफ कामर्स सूर्यगढ़ा इकाई अध्यक्ष
रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक, सचिव आलोक अग्रवाल ,पूर्व जिप सदस्य अमित सागर आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। एसपी ने कहा कि हार-जीत अलग बात हे,मगर खेल-भावना रहना चाहिए। यहां के खेल
प्रेमियों के द्वारा खिलाडि़यों को बराबर ही प्रोत्साहन किया जाता है। एसडीओ श्री सिंह ने ऐसे आयोजन की सराहना की। डीएसपी ने कहा कि सूर्यगढ़ा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। दरअसल खेल में
धैर्य, परिश्रम और अनुशासन की जरूरत पड़ती हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए अशोक ने कहा कि टाउन क्लब के द्वारा करीब 50 सालों से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के कई अच्टे
खिलाडि़यों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग ले क रनाम रोशन किया है। यहां के क्रिकेट और खिलाडि़यों को संवारने में वाईसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। प्रो़ अंजनी आनंद, सुनील अग्रवाल, पूर्व
थानाध्यक्ष नीरज कुमार, वर्तमान थानाध्यक्ष चंदन कुमार, पश्चिमी सलेमपुर मुखिया प्रियरंजन कुमार तथा आयोजन में भूमिका निभाने वाले जीतेंद्र सिंह, सुभाष सिंह प्रमुख हैं।