
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
Hindi NewsBihar NewsDial 112 woman constable found dead in her house in Patna constable husband in custody मृतका की पहचान कनक प्रिया के रूप में की गयी है जो पुलिस मुख्यालय पटेल भवन में डायल
112 के कंट्रोल रूम में काम करती थी। उसके पति प्रभात रंजन भी बिहार पुलिस में सिपाही हैं। दोनों परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव में रहते थे। Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSat, 31
May 2025 06:26 PM Share Follow Us on __ पटना में डायल 112 में तैनात महिला सिपाही की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर से लाश मिलने की बात जंगल के आग की तरह फैल गई और गांव भर के लोग जुट गए।
पुलिस ने मृतका पति को हिरासत में ले लिया है जो बिहार पुलिस में सिपाही है। 2020 में दोनों की शादी हुई थी। हालांकि, पति का कहना है कि आपसी विवाद में पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मृतका के गले
पर निशान पाए गए हैं। मृतका की पहचान कनक प्रिया के रूप में की गयी है जो पुलिस मुख्यालय पटेल भवन में डायल 112 के कंट्रोल रूम में काम करती थी। उसके पति प्रभात रंजन भी बिहार पुलिस में सिपाही
हैं। दोनों परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव में रहते थे। साल 2020 में दोनों की शादी हुई थी। इन दिनों किसी बात को लेकर उनके बीच अनबन चल रही थी। पति प्रभात रंजन ने दावा किया कि उसकी
पत्नी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने प्रभात रंजन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतका के परिजनों के पटना पहुंचने का इंतजार कर
रही है। उनके बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। मकान से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।