
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
पटना में चौक चौराहों पर चिराग पासवान के पोस्टर लगा दिए गए। पार्टी नेता इमाम गजाली की ओर से लगाए गए पोस्टर में कहा गया है कि बिहार की उम्मीद का नाम चिराग है। Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान,
पटनाMon, 2 June 2025 12:45 PM Share Follow Us on __ चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की आहट मात्र से सियासत बेहद गर्म हो गई है। पार्टी प्रभागी अरुण भारती की ट्वीट और चिराग पासवान
के बयान के बाद राजधानी पटना में पोस्टर लगाए गए हैं। चिराग पासवान को शेखपुरा से चुनाव लड़ने का न्योता भी दिया गया है। पार्टी ने इमाम गजाली ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से जो उम्मीदें जताई है वह
किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री से की जाती है। कहा गया है कि बिहार में नौकरी देने, पलायन रोकने, स्वास्थ्य सेवाओं को अपटूडेट करने जैसे काम चिराग पासवान ही कर सकते हैं। रविवार को चिराग पासवान के
विधानसभा चुनाव लड़ने पर पार्टी की ओर से ठोस संकेत दिए गए। अगले दिन सोमवार को राजधानी पटना में चौक चौराहों पर चिराग पासवान के पोस्टर लगा दिए गए। पार्टी नेता इमाम गजाली की ओर से लगाए गए पोस्टर
में कहा गया है कि बिहार की उम्मीद का नाम चिराग है। पलायन आप ही रोक सकते हैं। नौकरी रोजगार भी आप ही देंगे। स्वास्थ्य व्यवस्था भी आप ही ठीक करेंगे। बिहार का भविष्य अब आप ही बदलेंगे। ये भी
पढ़ें:नए लड़के हैं, जात-पात नहीं करते; चिराग के विधानसभा चुनाव लड़ने पर बोले प्रशांत पोस्टर में चिराग पासवान को शेखपुरा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया गया है। कहा गया है कि
जनता आपका इंतजार कर रही है। आइए अब बिहार और बिहार वासियों की उम्मीदों को संभालिए। बिहार की आवाज सुनने के लिए धन्यवाद। ये भी पढ़ें:LJP-R की सीट पर जिसे मन उतारें; चिराग पासवान के बिहार लड़ने
को BJP की हरी झंडी विधानसभा चुनाव के बाद लगे पोस्टर के बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले चिराग पासवान सीएम आवास जाकर नीतीश कुमार से मिले थे। अगले ही दिन पटना में पोस्टर लगा
चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग कर दी गयी है। चिराग की पार्टी भी उन्हें बढ़ा-चढ़ा कर एस्पोजर और इम्पॉर्टेंस दे रही है। राजनीति के जानकारों का यह भी मानना है कि चिराग पासवान को नीतीश कुमार
के विकल्प के तौर पर पेश किया जा रहा है। ये भी पढ़ें:विधानसभा चुनाव लड़ने पर चिराग का पहला रिएक्शन, बोले- अगर पार्टी चाहती है तो… ये भी पढ़ें:बिहार एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और
मांझी के दामाद सेट ये भी पढ़ें:रिजर्व नहीं, जेनरल सीट से चिराग लड़ें चुनाव; अरुण भारती बता रहे लोजपा का प्लान ये भी पढ़ें:जेनरल सीट से लोकसभा क्यों नहीं लड़े चिराग; राजद वाले बहनोई अनिल साधु
बरसे