
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
पढ़ने के दौरान ही आरोपित शिक्षक की बुरी नजर शिष्या पर लग गई थी। बताया जाता है कि 30 मई की रात को शिष्या अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपित शिक्षक घर के अंदर घुसकर दुष्कर्म की घटना को
अंजाम दिया। Nishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बेलदौर, खगड़ियाMon, 2 June 2025 01:08 PM Share Follow Us on __ बिहार में एक बीपीएससी टीचर पर अपनी ही शिष्या के साथ रेप का आरोप लगा है।
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक के द्वारा अपने ही शिष्या के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे शिक्षक शिष्या का रिश्ता शर्मशार हो गया है। इस
संबंध में पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित शिष्या करीब चार वर्ष पूर्व आरोपित शिक्षक के यहां कई माह तक
ट्यूशन पढ़ रही थी। पढ़ने के दौरान ही आरोपित शिक्षक की बुरी नजर शिष्या पर लग गई थी। बताया जाता है कि 30 मई की रात को शिष्या अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपित शिक्षक घर के अंदर घुसकर
दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने शोर मचाई तो शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपित शिक्षक देसी कट्टा का भय दिखाकर फरार हो गया। ये भी पढ़ें:हाथ में ही पकड़े रह गए हथकड़ी और गायब हो गया
कैदी, गजब है बिहार पुलिस ये भी पढ़ें:हत्या कर टुकड़ों में काटा, 16 साल के लड़के का निचला हिस्सा अब भी गायब; खौफनाक पीड़िता के मुताबिक आरोपित शिक्षक कई नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अवैध संबंध
बनाने का प्रयास कर चुका है। आरोपित शिक्षक हाल ही में बीपीएससी शिक्षक बना है। मामला दर्ज होने की खबर पर आरोपित शिक्षक फरार हो गया है। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि नाबालिग से
दुष्कर्म मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ये भी पढ़ें:बच्चों का झगड़ा छुड़ान गए युवक को सीने और गर्दन में मार दी गोली, पटना में कांड
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 9 जिलों में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम