- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
राजगीर-गिरियक स्टेट हाइवे 71 पर लहुआर मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक बाइक पर सवार शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो... हिन्दुस्तान टीम
बिहारशरीफThu, 6 June 2019 09:18 PM Share Follow Us on __ राजगीर-गिरियक स्टेट हाइवे 71 पर लहुआर मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक बाइक पर सवार
शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत शिक्षक शंकर प्रसाद नवादा जिले के नारदीगंज काली स्थान के रहने वाले थे। वे राजगीर प्रखंड के
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अजय नगर में तैनात थे। घायलों में पप्पू कुमार, अखिलेश कुमार, प्रकाश कुमार शामिल हैं। ये तीनों राजगीर की विस्थापित कॉलोनी के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
शिक्षक अजय कुमार गिरियक से राजगीर की ओर आ रहे थे। वहीं तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर राजगीर से विस्थापित कॉलोनी की ओर जा रहे थे। लड़कों की बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने लहुआर मोड़ के
पास नियंत्रित खो दिया और सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक का हेलमेट टूट गया। उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायलों को
अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पप्पू व अखिलेश के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। इस कारण बेतहर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। शिक्षक की मौत की सूचना पाकर उनके
स्कूल के हेडमास्टर कुश यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके परिवार को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार राजगीर थाने पहुंचे। मृतक की पत्नी मुन्नी कुमारी भी शिक्षिका हैं। थाने में
शव के पास पत्नी व बेटी के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो रहा था। बेटी अपने पिता के शव से यह कहकर लिपट जा रही थी कि अब केकरा पापा कहके बुलइयबी जी पापा...। परिवार के अन्य लोग बार-बार उसे शव
के पास से हटाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, वह लगातार दहाड़ मारकर रो रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बीआरपी परमानंद प्रभाकर,
शिक्षक मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षक भी थाने पहुंचे।