
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
अररिया के फारबिसगंज के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम 78 आरडी मेन केनाल नहर में स्कार्पियो के नहर में गिर जाने से उमेश उर्फ मलखा मंडल की मौत हो गई। मलखा मंडल की पत्नी ममता
देवी सुपौल... __ अररिया के फारबिसगंज के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम 78 आरडी मेन केनाल नहर में स्कार्पियो के नहर में गिर जाने से उमेश उर्फ मलखा मंडल की मौत हो गई। मलखा मंडल
की पत्नी ममता देवी सुपौल जिला अंतर्गत क्षेत्र संख्या 19 से दो बार से जिला पार्षद सदस्य हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम मलखा मंडल अपने निजी स्कार्पियो वाहन से नरपतगंज होते हुए अपने घर
भीमपुर जा रहे थे जैसे ही वह मेन केनाल के समीप पहुंचे। इसी दौरान गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कार्पियो पानी में जा गिरी। पानी इतना गहरा था कि पूरी गाड़ी पानी में समा गई। प्रत्यक्षदर्शियों
के अनुसार गाड़ी में तीन लोग सवार थे दो लोग किसी तरह बाहर निकल गया और मलखा मंडल गाड़ी में ही फंसे रह गये। कुछ ही देर में लोगों का जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया और पानी से शव को बाहर निकाला गया।
स्थानीय थाने को सूचना दी गई है लेकिन उसके परिजन शव लेकर भीमपुर थाना अंतर्गत उसके घर चले गए हैं।