2015 बैच के हृदय कांत बने अररिया के एसपी

feature-image

Play all audios:

Loading...

अररिया की एसपी धूरत शायली का तबादला हो गया है। अब वे सारण की एसपी होंगी। वहीं उनकी जगह युवा आईपीएस अधिकारी हृदय कांत अररिया के एसपी बनाये गये हैं। वे 2015 बैच के अधिकारी... Newswrap


हिन्दुस्तान, अररियाTue, 18 Aug 2020 05:05 AM Share Follow Us on __ अररिया की एसपी धूरत शायली का तबादला हो गया है। अब वे सारण की एसपी होंगी। वहीं उनकी जगह युवा आईपीएस अधिकारी हृदय कांत अररिया


के एसपी बनाये गये हैं। वे 2015 बैच के अधिकारी हैं। हृदय कान्त सासाराम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हैं। इस संबंध में राज्य सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।अररिया के नये एसपी


ह्रदय कांत से यहां के लोगों को काफी उम्मीदें है। पीपुल्स फ्रेंडली होने के साथ साथ अपराध पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के अलावा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, कोर्ट के आदेशों का समय से पालन,


छोटी छोटी बात पर भी दो समुदायों के बीच होने वाले झगड़ा के साथ ही अवैध शराब व नशीली दवाओं की तस्करी व बिक्री पर रोक लगाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। पश्चिम बंगाल से आनेवाली शराब की बड़ी बड़ी खेप


जो अररिया फोरलेन के रास्ते राज्य के अन्य जिले में भेजी जाती है। उसे रोकना भी नये एसपी के लिए चुनौतियों से भरा काम होगा। 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी ह्रदय कांत कड़े तेवर के आइपीएस अधिकारियों


में माने जाते हैं। सासाराम में डीएसपी पद पर रहते उन्होंने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र उन्होंने ऐसे कई कड़े कदम उठाए हैं, जिससे वहां के अपराधियों में दहशत कायम हुआ है। इधर अररिया के सांसद प्रदीप


कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने उचित समय पर सही फैसला लिया है। वर्तमान एसपी से जिलेवासी परेशान थे। आमजनों को इससे मुक्ति मिली है। सांसद ने कहा कि एसपी की कार्यशैली की शिकायत वे सीएम सहित


पार्टी नेताओं से की थी। पानी सर से ऊपर हो गया था। सुशासन की छवि खराब हो रही थी। सरकार ने उनकी बात सुनी, इसके लिए धन्यवाद।